केएल राहुल-अथिया शेट्टी ने किए महाकाल के दर्शन, भस्म आरती देखी, गर्भगृह में किया बाबा का पूजन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

उज्जैन 26 फरवरी 2023। भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल रविवार को अपनी पत्नी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के साथ महाकाल के दरबार में पहुंचे और भस्म आरती में शामिल हुए। हाल ही में शादी के बंधन में बंधे केएल राहुल और अथिया ने बाबा महाकाल का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने गर्भगृह में बाबा महाकाल को जल चढ़ाया। मंदिर के आशीष पुजारी ने बताया कि फिल्म स्टार सुनील शेट्टी की बेटी और भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी केएल राहुल शादी के बाद पहली बार बाबा महाकाल के दरबार में दर्शन के लिए पहुंचे हैं। आशीष पुजारी के अनुसार उन्होंने विश्व कल्याण की कामना की है और साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम विश्व की सबसे बड़ी क्रिकेट टीम बने बाबा महाकाल से ये कामना भी की। वहीं, केएल राहुल और अथिया महाकाल मंदिर में दर्शन के दौरान मीडिया से दूरी बनाई रखी। 

23 जनवरी को की थी शादी
भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और फिल्म अभिनेत्री आथिया शेट्टी 23 जनवरी को परिणय सूत्र में बंधे हैं। रविवार सुबह भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी केएल राहुल व फिल्म एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी ने बाबा महाकाल की भस्म आरती दर्शन किए। दर्शन के बाद गर्भगृह से दोनों पति-पत्नी ने पूजा की और महाकाल से आशीर्वाद लिया।

Leave a Reply

Next Post

केआरके ने सेल्फी' के बहाने करण जौहर पर साधा निशाना, बोले- यूएसए भाग जाना चाहिए

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 26 फरवरी 2023। केआरके अक्सर अपने ट्वीट की वजह से मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं। आए दिन वह कभी किसी फिल्म पर तंज कसते नजर आते हैं तो कभी उनके निशाने पर कलाकार और डायरेक्टर-प्रोड्यूसर होते हैं। केआरके एक बार फिर अपने सोशल मीडिया […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव