कुआं धंसा तो मलबे में दब गया ग्रामीण

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

कोरबा, 04 अक्टूबर 2026। कोरबा के श्यांग थाना क्षेत्र के ग्राम गुरमा में कुआं धंसने से मलबे में दबे ग्रामीण का शव तीसरे दिन बरामद कर लिया गया। एसडीआरएफ बिलासपुर और जिला आपदा मोचन बल नगर सेना कोरबा की टीम ने तीन दिन तक चले कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शनिवार शाम 5 बजे शव को बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, यह हादसा कोरबा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत गुरमा में हुआ। ग्राम गुरमा निवासी सोनसाय मंझवार (55) अपने घर से लगी बाड़ी में बने कुएं से पानी निकाल रहा था। घटना एक अक्टूबर की दोपहर करीब दो बजे की है।

पानी निकालते समय धंसा कुआं
पानी निकालते समय अचानक कुआं करीब 15 फीट नीचे धंस गया। कुएं की मिट्टी और आसपास का हिस्सा भरभराकर गिर गया, जिससे सोनसाय मलबे की चपेट में आकर कुएं के अंदर ही दब गया। परिजनों ने शोर मचाया और ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि यह कुआं वर्ष 2017 में शासकीय योजना के तहत बनाया गया था। कच्ची मिट्टी होने के कारण लगातार बारिश के बाद जमीन कमजोर हो गई थी, जिससे यह हादसा हुआ।

जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची
सूचना मिलते ही श्यांग थाना पुलिस, जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची। पहले दिन स्थानीय स्तर पर रेस्क्यू का प्रयास किया गया, लेकिन मलबा अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिली। इसके बाद एसडीआरएफ बिलासपुर और जिला आपदा मोचन बल नगर सेना कोरबा की टीम को बुलाया गया। रेस्क्यू टीम ने जेसीबी और पोकलेन मशीन की मदद से कुएं के चारों ओर खुदाई शुरू की। बताया जा रहा है कि रेस्क्यू के दौरान करीब 50 फीट के दायरे में खुदाई की गई और 30 फीट नीचे तक खोदाई करने के बाद शनिवार शाम 5 बजे ग्रामीण का शव बरामद हुआ।

पुराने और कच्चे कुओं के पास सावधानी बरतें– थाना प्रभारी
श्यांग थाना प्रभारी लक्ष्मण खूंटे ने बताया कि घटना के दिन से ही लगातार रेस्क्यू कार्य चल रहा था। शव बरामद होने के बाद पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया और शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। तीन दिनों तक चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा रहे। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि पुराने और कच्चे कुओं के पास सावधानी बरतें।

Leave a Reply

Next Post

सरकार बताये तारा कोल ब्लॉक नीलामी कब रद्द होगी?- दीपक बैज

शेयर करेतारा कोल ब्लॉक नीलामी के संबंध में सरकार की तरफ से कोई भी कदम नहीं उठाया गया छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर, 04 अक्टूबर 2026। सरकार बताये तारा कोल ब्लॉक नीलामी कब रद्द होगी? प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि तारा कोल ब्लॉक नीलामी के संबंध में सरकार की तरफ से कोई […]

You May Like

महिला पत्रकारों के उत्पीड़न पर भड़कीं प्रियंका....|....पाकिस्तानी एजेंट से ऑनलाइन दोस्ती पड़ी भारी....|....अल-कायदा की फ्लाईदुबई जैसे और हमले करने की धमकी....|....शहबाज सरकार और इमरान की पार्टी की बातचीत विफल....|....मुख्य परीक्षा 2025 की कॉपी अभ्यर्थियों को दे आयोग- कांग्रेस....|....सरकार बताये तारा कोल ब्लॉक नीलामी कब रद्द होगी?- दीपक बैज....|....कुआं धंसा तो मलबे में दब गया ग्रामीण....|....गरबा को लेकर में वक्फ और बजरंग दल आमने-सामने....|....छह साल की मासूम से दुष्कर्म का आरोप, मकान मालिक गिरफ्तार....|....पत्नी को लगातार प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करना दुष्प्रेरण