बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक, आकाशीय बिजली ने ली एक की जान, दूसरा अस्पताल में भर्ती

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

दुर्ग, 12 सितंबर 2026।  जिले के बोरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहंदी गांव आकाशीय बिजली दो लोगो को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे युवक को घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मूसलाधार बारिश हो रही थी। इसी दौरान दुर्ग-खैरागढ़ मुख्य मार्ग पर मोहंदी मोड़ के पास सड़क से गुजर रहे दो युवक बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरी और दोनों युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जिसकी पहचान गजराज साहू 30 वर्ष निवासी मोहंदी गांव के रूप में की गई है। वहीं घायल युवक राजनांदगांव के बताया जा रहा है, जिसका इलाज दुर्ग जिला अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना मिलते पर लिटिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है।

बोरी थाना प्रभारी भीषेण पिस्दा ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगो उसकी चपेट आने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी जबकि दूसरे युवक को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां से दुर्ग जिला अस्पताल में रेफर किया गया इस मामले में पुलिस मर्ग कायम विवेचना जुटी हुई है।

Leave a Reply

Next Post

ऑटो कंपनी की डीलरशिप के नाम पर कारोबारी को झांसे में लिया, साढ़े 3 लाख ठगकर आरोपी फरार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 12 सितंबर 2026। इलेक्ट्रिक स्कूटी कंपनी की डीलरशिप दिलाने के नाम पर गौरेला के एक ऑटो पार्ट्स कारोबारी से 3 लाख 60 हजार 500 रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने खुद को कंपनी का अधिकृत प्रतिनिधि बताकर कारोबारी को डीलरशिप दिलाने […]

You May Like

सीएम योगी छात्रों से बोले- पाठ्यक्रम के साथ अच्छी किताबें खरीदें....|....ऑटो कंपनी की डीलरशिप के नाम पर कारोबारी को झांसे में लिया, साढ़े 3 लाख ठगकर आरोपी फरार....|....बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक, आकाशीय बिजली ने ली एक की जान, दूसरा अस्पताल में भर्ती....|....घर जलने की राहत राशि में देरी पड़ी भारी, CS ने तय की जिम्मेदारी....|....खड़े हनुमान मंदिर का विस्थापन रोकने तेज हुआ विरोध....|....जीतू यादव की एमआईसी में वापसी से बवाल....|....'भारत की चुनाव प्रक्रिया सबसे पारदर्शी'....|....तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, भूपेश बघेल और जयराम रमेश प्रदेश को गुमराह करना बंद करें : भाजपा....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी ने किया कुसमुंडा खदान का दौरा....|....भाजपा सरकार ने सड़कों को गड्ढों में बदल दिया: कांग्रेस