ऑटो कंपनी की डीलरशिप के नाम पर कारोबारी को झांसे में लिया, साढ़े 3 लाख ठगकर आरोपी फरार

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 12 सितंबर 2026। इलेक्ट्रिक स्कूटी कंपनी की डीलरशिप दिलाने के नाम पर गौरेला के एक ऑटो पार्ट्स कारोबारी से 3 लाख 60 हजार 500 रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने खुद को कंपनी का अधिकृत प्रतिनिधि बताकर कारोबारी को डीलरशिप दिलाने का भरोसा दिया और पंजीयन, प्रक्रिया व अन्य शुल्क के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कराई। रकम मिलने के बाद डीलरशिप नहीं दी गई और आरोपियों ने संपर्क करना बंद कर दिया। कारोबारी की शिकायत पर गौरेला पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार ग्राम अहिरानटोला, बांधामुड़ा निवासी 29 वर्षीय खुशीराम यादव रेस्ट हाउस रोड, डीपूपारा गौरेला में बाबा ऑटो पार्ट्स नाम से दुकान संचालित करते हैं। शिकायत के मुताबिक 24 अगस्त को दोपहर करीब 2:27 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए इलेक्ट्रिक स्कूटी की डीलरशिप के संबंध में जानकारी दी।

डीलरशिप लेने में रुचि दिखाने के बाद अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कथित आरोपियों ने खुशीराम यादव से संपर्क किया। उन्होंने खुद को कंपनी की डीलरशिप दिलाने के लिए अधिकृत व्यक्ति बताया और पूरी प्रक्रिया कराने का भरोसा दिया। उनके निर्देश पर कारोबारी ने अलग-अलग तारीखों में बताए गए बैंक खातों में रकम जमा कराई।

शिकायत के अनुसार 28 अगस्त को 75,500 रुपए, 3 सितंबर को 2,000 रुपए, 4 सितंबर को 90,000 रुपए और 5 सितंबर को 1 लाख 93 हजार रुपए समेत अन्य लेनदेन के जरिए कुल 3 लाख 60 हजार 500 रुपए ट्रांसफर किए गए। रकम जमा करने के बाद जब कारोबारी ने डीलरशिप के संबंध में जानकारी मांगी तो आरोपी टालमटोल करने लगे। बाद में उन्होंने फोन उठाना और संपर्क करना बंद कर दिया। इसके बाद कारोबारी ने 11 सितंबर को थाना गौरेला में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर मोबाइल नंबरों, बैंक खातों और ऑनलाइन लेनदेन की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ठगी में कितने लोग शामिल हैं और आरोपियों ने कंपनी के नाम का इस्तेमाल किस तरह किया।

Leave a Reply

Next Post

सीएम योगी छात्रों से बोले- पाठ्यक्रम के साथ अच्छी किताबें खरीदें

शेयर करेलखनऊ विश्वविद्यालय में पुस्तक महोत्सव छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           लखनऊ, 12 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर बच्चे को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’ जरूर पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए। यह कहना अन्याय होगा कि युवा किताब नहीं पढ़ता, जरूरत किताबों को उन तक पहुंचाने की […]

You May Like

सीएम योगी छात्रों से बोले- पाठ्यक्रम के साथ अच्छी किताबें खरीदें....|....ऑटो कंपनी की डीलरशिप के नाम पर कारोबारी को झांसे में लिया, साढ़े 3 लाख ठगकर आरोपी फरार....|....बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक, आकाशीय बिजली ने ली एक की जान, दूसरा अस्पताल में भर्ती....|....घर जलने की राहत राशि में देरी पड़ी भारी, CS ने तय की जिम्मेदारी....|....खड़े हनुमान मंदिर का विस्थापन रोकने तेज हुआ विरोध....|....जीतू यादव की एमआईसी में वापसी से बवाल....|....'भारत की चुनाव प्रक्रिया सबसे पारदर्शी'....|....तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, भूपेश बघेल और जयराम रमेश प्रदेश को गुमराह करना बंद करें : भाजपा....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी ने किया कुसमुंडा खदान का दौरा....|....भाजपा सरकार ने सड़कों को गड्ढों में बदल दिया: कांग्रेस