इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया को भारी नुकसान, दोनों टीमों के दो अंक कटे, खिलाड़ियों ने मैच फीस भी गंवाई

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

लंदन 21 जून 2023। एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद आईसीसी ने इंग्लैंड को दोहरा झटका दिया है। इंग्लैंड के सभी खिलाड़ियों को अपनी मैच फीस का 40 फीसदी हिस्सा जुर्माने के रूप में चुकाना होगा और टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में दो अंक का भी नुकसान हुआ है। हालांकि, आईसीसी की कार्रवाई सिर्फ इंग्लैंड की टीम पर नहीं हुई है। ऑस्ट्रेलिया पर भी समान जुर्माना लगाया गया है। हालांकि, यह मैच जीतने की वजह से ऑस्ट्रेलियाई टीम को जुर्माने का ज्यादा मलाल नहीं होगा।  आईसीसी के नियम के अनुसार हर मैच में तय समय तक एक ओवर पीछे रहने पर टीम का एक अंक काटा जाता है और खिलाड़ियों पर मैच फीस का 20 फीसदी जुर्माना लगाया जाता है। इस मैच में दोनों टीमें तय समय पर दो ओवर नहीं कर पाई थीं। इसी वजह से दोनों टीमों के खिलाड़ियों को अपनी मैच फीस का 40 फीसदी हिस्सा गंवाना पड़ा है। इसके अलावा दोनों टीमों को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे चक्र (2023-25) की अंक तालिका में भी दो अंक का नुकसान हुआ है। 

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस और इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने अपराध स्वीकार कर लिया है। इस वजह से औपचारिक सुनवाई की कोई जरूरत नहीं पड़ी। इस जुर्माने के बाद टेस्ट चैंपियनशिप के नए चक्र (2023-25) में ऑस्ट्रेलिया के पास एक मैच के बाद 10 अंक हैं। बर्मिंघम टेस्ट जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया के पास 12 अंक थे, लेकिन दो अंक जुर्माने के रूप में काट लिए गए। वहीं, इंग्लैंड को दो अंक के नुकसान के बाद अंक तालिका में यह टीम आखिरी स्थान पर है, क्योंकि बाकी टीमों के पास शून्य का उससे ज्यादा अंक हैं, जबकि इंग्लैंड के पास -2 अंक हैं। 

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पहले चक्र में भारत और न्यूजीलैंड फाइनल में पहुंचे थे और न्यूजीलैंड की टीम चैंपियन बनी। वहीं, दूसरे चक्र का फाइनल हाल ही में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया की टीम नई टेस्ट चैंपियन बनी। अब तीसरे चक्र की शुरुआत हो चुकी है, जिसमें सभी टीमें कुल छह सीरीज खेलेंगी, जिसमें तीन घर में और तीन विदेश में होंगी। इन्हीं सीरीज के नतीजों के आधार पर तीसरे चक्र के फाइनल में पहुंचने वाली टीमों का चयन होगा। 

Leave a Reply

Next Post

योग हमारे दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा: रश्मि सिंह

शेयर करेनौवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बहतराई इंडोर स्टेडियम में किया गया सामूहिक योगाभ्यास छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बिलासपुर 21 जून 2023। नौवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्साह एवं खुशी के माहौल में जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन बहतराई इंडोर स्टेडियम में हुआ। एक विश्व एक स्वास्थ्य […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान