घूमने गए 4 ठेकेदार एक सप्ताह से लापता, परिजनों ने कहा- नक्सलियों ने किया अगवा, पुलिस को पता नहीं

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बीजापुर 02 जनवरी 2023। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में चार ठेकेदार करीब एक सप्ताह से लापता हैं। चारों ठेकेदार घूमने के लिए गए थे। परिजनों का आरोप है कि ठेकेदारों को नक्सलियों ने अगवा किया है। ये ठेकेदार कोंडागांव, दंतेवाड़ा और बस्तर जिले के रहने वाले हैं। वहीं पुलिस ने ऐसी किसी भी जानकारी से इनकार किया है। अफसरों का कहना है कि, इस बात की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। जानकारी के मुताबिक, कोंडागांव जिले के ठेकेदार निमेंद्र कुमार दीवान व नीलचंद्र नाग, बस्तर के टेमरू नागर और दंतेवाड़ा जिले के चापड़ी बटैया 25 दिसंबर को बीजापुर घूमने के लिए गए थे। इसके बाद कथित तौर पर लापता हो गए। जब वे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। यह चारों ठेकेदार बीजापुर में ही सड़क निर्माण कार्य में भी लगे हुए थे। 

लापता ठेकेदारों के परिजनों के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के तहत जिला मुख्यालय से करीब 4 किमी दूर गोरना क्षेत्र से ठेकेदार लापता हुए हैं। परिजनों ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि हो सकता है कि ठेकेदारों को नक्सलियों ने अगवा कर लिया हो। इसे लेकर आशंका जताते हुए सामाजिक कार्यकर्ता सोनी सोरी और परिवारों ने नक्सलियों की हिरासत में होने पर ठेकेदारों को उन्हें रिहा करने की अपील की है। 

Leave a Reply

Next Post

हेड मास्टर की हत्या कर गाड़ दी लाश: बदमाशों ने पहले डंडे से पीटा, नहीं मरा तो गला घोंटकर मारा; 4 दिन से लापता था

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बलौदाबाजार 02 जनवरी 2022। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक हेड मास्टर की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। पूरा मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है। जिसके चलते एक बदमाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर पूरी वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने […]

You May Like

परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग....|....ब्लू ब्लेज़र में कृष्णा गौतम ने बिखेरा क्लासी ग्लैमर