भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी अपनी शुभकामनाएं

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 06 अप्रैल 2024। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि – “आप सभी को मेरा नमस्कार! विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी का आज स्थापना दिवस है। इस अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं, बधाई। भाजपा के संस्थापक अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता अटल जी की भविष्यवाणी सच साबित हुई है। अब सारे देश में अंधेरा छंटा है, सूरज निकला है, कमल खिला है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज पुनः विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। समूचे विश्व में आज भारत की पहचान एक सशक्त देश के रूप में हो रही है। राष्ट्रवाद के संकल्प को समर्पित मां भारती को वैभव के शिखर पर फिर से आरूढ़ करने के यज्ञ में लगे सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को साधुवाद।
वंदे मातरम्।। जय छत्तीसगढ़।।”

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी का आज स्थापना दिवस है। जिसके प्रथम अध्यक्ष पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी थे। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को नमन किया।

कार्यक्रम में ये रहे शामिल

आज भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री आदरणीय शिव प्रकाश जी, भाजपा के प्रदेश के अध्यक्ष किरण सिंहदेव जी ,प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय जी, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव जी विधायक पुरंदर मिश्रा जी ,जिला अध्यक्ष जयंती पटेल जी सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता गण शामिल हुए।

Leave a Reply

Next Post

'झारखंड में जल, जंगल, जमीन लूट नहीं रुकी तो जाएंगे जेल', भाजपा की सीएम को चेतावनी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 06 अप्रैल 2024। झारखंड के में बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को जेल भेजने की चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य में जल, जंगल और जमीन की लूट को नजरअंदाज न किया जाए। झारखंड में जल, जंगल जमीन लूट को लेकर कई […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला