दुर्ग में दो अलग-अलग इलाकों में हुई हत्याओं ने उड़ाई पुलिस की नींद, आरोपियों की तलाश जारी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

दुर्ग 26 अप्रैल 2026। दुर्ग जिले में एक ही दिन दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई हत्या की वारदातों से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने दोनों मामलों में पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। पहली घटना भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र की है जहां पुरानी रंजिश के चलते देर रात एक युवक की टंगिया से वार कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान विक्रम सोना (30 वर्ष) निवासी बापू नगर उड़िया बस्ती के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक विक्रम आरोपी मुरली खेस के घर पुरानी बातों को लेकर विवाद करने पहुंचा था। इसी दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी मुरली ने टंगिया से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया और मौके से फरार हो गया। परिजन घायल विक्रम को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। और पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

वहीं, दूसरी घटना जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र के करहीडीह गांव की है। यहां सांस्कृतिक भवन के पास अज्ञात आरोपी द्वारा नारायण निषाद की पत्थर से सिर कुचलकर निर्मम हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में भी आरोपी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

डौंडीलोहारा मार्ग पर अनियंत्रित बाइक ट्रक से टकराई, दो की मौके पर मौत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर डौंडीलोहारा 26 अप्रैल 2026। बालोद जिले के डौंडीलोहारा मार्ग पर स्थित परसूली-अछोली मोड़ के पास रविवार को एक सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क किनारे जा गिरे। […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान