बांग्लादेश की टीम को झटका, इस दिग्गज ने दोबारा लिया संन्यास, टीम में वापसी की चल रही थी बात

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

ढाका 11 जनवरी 2025। तमीम इकबाल ने दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। इससे पहले जुलाई 2023 में एक भावनात्मक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने संन्यास ले लिया था। तमीम ने 2007 में बांग्लादेश के लिए डेब्यू किया था और 70 टेस्ट, 243 वनडे और 78 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले थे। बांग्लादेश की तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना के हस्तक्षेप के बाद 2023 में तमीम ने अपने रिटायरमेंट के फैसले को 24 घंटे के भीतर पलट दिया था।

तमीम ने चयनकर्ताओं को सुनाया फैसला
बांग्लादेश के इस पूर्व कप्तान ने बुधवार को सिलहट में बांग्लादेश के चयनकर्ताओं को अपने फैसले से अवगत कराया। गाजी अशरफ हुसैन की अगुआई वाले पैनल ने उनसे आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए राष्ट्रीय टीम में फिर से शामिल होने का आग्रह किया था, लेकिन तमीम संन्यास लेने पर दृढ़ रहे। बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो सहित कुछ खिलाड़ियों ने उनसे पुनर्विचार करने का अनुरोध किया था, लेकिन उन्होंने संन्यास की पुष्टि करने से पहले एक दिन का और समय लिया और फिर अपना निर्णय बता दिया।

तमीम ने फेसबुक पर पोस्ट भी किया
तमीम ने फेसबुक पर लिखा, ‘मैं लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हूं। यह दूरी बनी रहेगी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मेरा अध्याय खत्म हो गया है। मैं लंबे समय से इस बारे में सोच रहा था। अब जबकि चैंपियंस ट्रॉफी जैसी बड़ी प्रतियोगिता आ रही है, मैं किसी के ध्यान में नहीं आना चाहता, जिससे टीम अपना ध्यान खो सकती है। बेशक, मैं नहीं चाहता था कि ऐसा हो।’ उन्होंने कहा, ‘कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने ईमानदारी से मुझे टीम में वापसी के लिए कहा। चयन समिति से भी चर्चा हुई। मैं उनका शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे टीम में अभी भी शामिल करने की इच्छा जताई है। हालांकि, मैंने अपने दिल की सुनी है।’

‘बीसीबी को नहीं करना चाहिए था इंतजार’
तमीम ने कहा कि बीसीबी को उनके जवाब का इंतजार करना अनावश्यक था क्योंकि उन्होंने काफी समय पहले खुद को केंद्रीय अनुबंध से हटा लिया था। तमीम ने कहा, ‘मैंने काफी समय पहले खुद को बीसीबी के केंद्रीय अनुबंध से हटा लिया था क्योंकि मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी नहीं करना चाहता था।कई लोगों ने कहा है कि मैंने मामले को लटका दिया है। कोई उस क्रिकेटर के बारे में चर्चा क्यों करेगा जो अब बीसीबी की अनुबंधित सूची में नहीं है? मैंने स्वेच्छा से एक साल से अधिक समय पहले अपनी जगह छोड़ दी थी।’ उन्होंने कहा, ‘इसके बाद भी अनावश्यक चर्चा हो रही है। संन्यास लेने या खेलना जारी रखने का निर्णय एक क्रिकेटर या किसी पेशेवर खिलाड़ी का अधिकार है। मैंने खुद को समय दिया है। अब मुझे लगता है कि समय आ गया है।’ चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीमों की घोषणा करने की समय सीमा 12 जनवरी है। 

Leave a Reply

Next Post

व्यापम की परीक्षाओं का कैलेंडर जारी: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुला नौकरी का पिटारा, 32 से अधिक परीक्षाएं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 11 जनवरी 2025। छत्तीसगढ़ में विभिन्न विभागों के रिक्त पदों के लिए भर्ती परीक्षा और प्रवेश परीक्षाओं के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 2025 के लिए कैलेंडर जारी कर दिया है। व्यापम द्वारा जारी किए गए वार्षिक कैलेंडर में 32 से अधिक परीक्षाओं […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप