चंद्रनाथ हत्याकांड: यूपी से जुड़े तार, बदायूं पहुंची पश्चिम बंगाल पुलिस की टीम, फिर संभल में दी दबिश

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोलकाता 09 मई 2026। पश्चिम बंगाल में भाजपा के घोषित मुख्यमंत्री चेहरे और वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) की हत्या के मामले की जांच अब उत्तर प्रदेश तक पहुंच गई है। इसी सिलसिले में आरोपियों की तलाश करते हुए पश्चिम बंगाल पुलिस की टीम शुक्रवार देर रात बदायूं पहुंची। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जांच के दौरान आरोपियों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल संभल जिले के गुन्नौर क्षेत्र में मिलने के बाद बंगाल पुलिस वहां दबिश देने के लिए रवाना हुई थी।

बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल पुलिस की टीम को तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर गुन्नौर पहुंचना था, लेकिन पुराने प्रशासनिक रिकॉर्ड और जानकारी के चलते टीम भ्रमवश बदायूं पहुंच गई। दरअसल, गुन्नौर क्षेत्र पहले बदायूं जिले का हिस्सा हुआ करता था। बाद में संभल जिला बनने के बाद यह क्षेत्र उसमें शामिल कर दिया गया। इसी कारण पुलिस टीम सीधे बदायूं पहुंच गई। 

बदायूं एसएसपी से की मुलाकात 
सूत्रों के अनुसार देर रात पश्चिम बंगाल पुलिस की टीम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अंकिता शर्मा से मुलाकात की और पूरे मामले की जानकारी साझा की। टीम ने हत्या मामले से जुड़े कुछ तकनीकी इनपुट और कॉल डिटेल संबंधी जानकारी भी स्थानीय पुलिस अधिकारियों को दी। इसके बाद आवश्यक जानकारी लेने और मार्ग स्पष्ट होने पर टीम संभल जिले के लिए रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में हुए इस चर्चित हत्याकांड के बाद वहां की पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में कई राज्यों में दबिश दे रही है। 

जांच एजेंसियां मोबाइल कॉल डिटेल, लोकेशन ट्रैकिंग और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं। इधर, देर रात बदायूं में अचानक पश्चिम बंगाल पुलिस के पहुंचने की सूचना से पुलिस महकमे में भी हलचल बनी रही। हालांकि स्थानीय स्तर पर किसी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है। मामले को लेकर पुलिस अधिकारी फिलहाल ज्यादा जानकारी देने से बच रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

1 जून को वोटिंग, 4 जून को रिजल्ट: छत्तीसगढ़ में उपचुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, एक ही चरण में दोनों निर्वाचन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 09 मई 2026। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य के नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन के लिए निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया है। नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन की कार्रवाई 11 मई से प्रारम्भ होकर चार जून तक संपन्न […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण