स्वानंद किरकिरे का नाटक खोलेगा बॉलीवुड का असली चेहरा

admin
शेयर करे

फिरोज़ जाहिद खान कर रहे हैं ‘बेला मेरी जान’ नाटक का निर्देशन

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 28 सितंबर 2025। मुंबई यूनिवर्सिटी के कलीना कैंपस में जल्द ही रंगमंच का एक खास आयोजन होने जा रहा है। इस मंचन में दर्शक देखेंगे मशहूर लेखक और गीतकार स्वानंद किरकिरे का लिखा नाटक ‘बेला मेरी जान’, जिसका निर्देशन कर रहे हैं नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से जुड़े रंग निर्देशक फिरोज़ जाहिद खान। आर्यन खान की चर्चित वेब सीरीज़ के बाद यह नाटक भी फिल्म इंडस्ट्री का एक नया और कड़वा सच सामने लाने जा रहा है। किरकिरे की यह प्रस्तुति उन संघर्षों और कीमतों को उजागर करेगी, जो कोई व्यक्ति बॉलीवुड में जगह बनाने के लिए चुकाता है। निर्देशक फिरोज़ जाहिद खान का कहना है, “स्वानंद जी का लिखा यह नाटक बेहद शानदार है। इतने बड़े लेखक के काम को मंच पर उतारना मेरे लिए खुशी और गर्व की बात है।”

‘बेला मेरी जान’ एक संगीतमय डांस-ड्रामा है, जिसकी पृष्ठभूमि मुंबई की चकाचौंध से भरी गलियों में रची गई है। यह कहानी है राम वर्मा, एक चालाक जासूस की, जो एक युवती की लापता बहन उज्ज्वला को खोजने के मिशन पर निकलता है। तलाश उसे बार, गलियों और फिल्मी चमक-धमक की दुनिया तक ले जाती है, जहां उज्ज्वला अब “बेला” नाम की नक़ाबपोश गायिका बन चुकी है। गैंगस्टरों, बार डांसर्स, फिल्मी सितारों और सपने देखने वालों के बीच बुनी गई यह कथा हास्य, रोमांच और भावनाओं के उतार-चढ़ाव से भरी हुई है।

फिरोज़ जाहिद खान कहते हैं, “यह नाटक फिल्म इंडस्ट्री की हकीकत दिखाता है। अक्सर लोग दूसरों को देखकर स्टार बनने का सपना पाल लेते हैं और गलत चंगुल में फंसकर भटक जाते हैं। यही हमने इस नाटक में दिखाने की कोशिश की है। यह नाटक 27, 28 और 29 सितंबर को शाम 7 बजे मुंबई यूनिवर्सिटी के कलीना कैंपस में मंचित होगा। टीम और कलाकारों की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। निर्देशक को विश्वास है कि दर्शक इस नाटक को खूब सराहेंगे।

Leave a Reply

Next Post

4 अक्टूबर को मुंबई में गूंजेगी किशोर-अमिताभ की धुनें

शेयर करेचलेगा महानायक–महागायक का जादू  (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 28 सितंबर 2025। एसपीपी प्रोडक्शंस और अंतर्राष्ट्रीय लाइव शो आयोजक अनिल बोहरा के निर्देशन में 4 अक्टूबर 2025 को मुंबई के श्री षणमुखानंद ऑडिटोरियम में एक भव्य म्यूज़िकल शो आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का नाम रखा गया […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ