चार हफ्तों बाद भी कायम है आर. माधवन की ‘GDN’ का जादू

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अनिल बेदाग

मुंबई, 05 सितंबर 2026। आज के दौर में जहां ज्यादातर फिल्में रिलीज के शुरुआती दिनों के बाद बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ जाती हैं, वहीं आर. माधवन की महत्वाकांक्षी फिल्म ‘GDN’ ने अपनी अलग पहचान बना ली है। 7 अगस्त को रिलीज हुई यह बायोग्राफिकल ड्रामा अब चौथे हफ्ते में भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है।

महान भारतीय आविष्कारक जी.डी. नायडू के जीवन और उनकी दूरदर्शिता पर आधारित इस फिल्म में आर. माधवन ने मुख्य भूमिका निभाने के साथ सह-निर्माता की जिम्मेदारी भी संभाली है। फिल्म की सबसे बड़ी सफलता इसका मजबूत वर्ड ऑफ माउथ है। शुरुआत में परिवारों, प्रोफेशनल्स और वरिष्ठ दर्शकों से मिली प्रतिक्रिया के बाद अब स्कूल और कॉलेज के छात्र भी बड़ी संख्या में इसे देखने पहुंच रहे हैं।

माधवन कहते हैं कि फिल्म का उद्देश्य जी.डी. नायडू की प्रेरणादायक कहानी को हर पीढ़ी तक पहुंचाना था। चौथे सप्ताह में भी दर्शकों की मौजूदगी इस कोशिश की सफलता को साबित करती है। कृष्णकुमार रामकुमार निर्देशित ‘GDN’ का निर्माण Varghese Moolan Pictures और Tricolour Films ने किया है। जल्द ही इसका Netflix प्रीमियर इसे वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाएगा।

Leave a Reply

Next Post

420 बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान, बीएसई सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुआ लाइट ऑफ लाइफ ट्रस्ट

शेयर करेगरीबी की पीढ़ियों पुरानी जंजीर तोड़ने की पहल, लाइट ऑफ लाइफ ट्रस्ट की बीएसई एसएसई पर एंट्री छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           अनिल बेदाग मुंबई, 05 सितंबर 2026। शिक्षा को सामाजिक बदलाव का सबसे मजबूत माध्यम मानने वाला गैर-लाभकारी संगठन लाइट ऑफ लाइफ ट्रस्ट (एलओएलटी) बीएसई सोशल स्टॉक एक्सचेंज (एसएसई) पर लिस्ट […]

You May Like

पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर....|....300 करोड़ क्लब में शामिल 'जेलर 2'....|....'दाऊद 2003 से पहले भारत छोड़ चुका था'....|....ईरान पर नए हमले की तैयारी में अमेरिका....|....परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन