420 बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान, बीएसई सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुआ लाइट ऑफ लाइफ ट्रस्ट

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अनिल बेदाग

मुंबई, 05 सितंबर 2026। शिक्षा को सामाजिक बदलाव का सबसे मजबूत माध्यम मानने वाला गैर-लाभकारी संगठन लाइट ऑफ लाइफ ट्रस्ट (एलओएलटी) बीएसई सोशल स्टॉक एक्सचेंज (एसएसई) पर लिस्ट हो गया है। इस पहल के जरिए बिहार और झारखंड के वंचित समुदायों के 420 बच्चों की शिक्षा और समग्र विकास के लिए फंड जुटाया जाएगा।

लिस्टिंग के तहत एलओएलटी ने ₹1.27 करोड़ का जीरो कूपन जीरो प्रिंसिपल (जेडसीजेडपी) बॉन्ड इश्यू शुरू किया है। प्रत्येक इंस्ट्रूमेंट का फेस वैल्यू ₹1,000 है और न्यूनतम एक इंस्ट्रूमेंट के लिए आवेदन किया जा सकता है।

लाइट ऑफ लाइफ ट्रस्ट की फाउंडर विली डॉक्टर ने कहा कि शिक्षा केवल एक बच्चे का भविष्य नहीं बदलती, बल्कि पूरे परिवार और समुदाय की दिशा बदलने की क्षमता रखती है। उन्होंने कहा कि एसएसई पर लिस्टिंग से लोगों और संस्थानों को बच्चों की शिक्षा में योगदान देने का पारदर्शी और व्यवस्थित मंच मिलेगा।

ईआरआईएक्स एडवाइजर्स की फाउंडर सीएस पायल गुप्ता ने इसे महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि एसएसई एनजीओ के लिए फंड जुटाने के साथ पारदर्शिता और जवाबदेही मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है।

Leave a Reply

Next Post

डबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ का युवा बेरोजगार- दीपक बैज

शेयर करेसरकारी वैकेंसी में ताला, उद्योगों में छंटनी का ’बुलडोजर’ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर, 05 सितंबर 2026। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि भाजपा ने ’मोदी की गारंटी’ के नाम पर युवाओं को 1 लाख सरकारी नौकरियों का सपना दिखाया था। 100 दिन में अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण का […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर