चंद्रनाथ की हत्या में यूपी-बिहार से तीन गिरफ्तार; डेढ़ महीने पहले रची गई साजिश, पुलिस रिमांड पर आरोपी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोलकाता 12 मई 2026। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ की हत्या में उत्तर प्रदेश और बिहार से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। विशेष जांच दल (एसआईटी) को संदेह है कि हत्या की साजिश एक से डेढ़ महीने पहले रची गई। जांच एजेंसियां हत्याकांड के मास्टरमाइंड की तलाश कर रही हैं।

यूपी और बिहार से तीन आरोपी गिरफ्तार
मामले में उत्तर प्रदेश के बलिया से राज सिंह और बिहार के बक्सर से मयंकराज मिश्रा और विक्की मौर्य को रविवार को पकड़ा गया। पुलिस को संदेह है कि आरोपियों में से एक पेशेवर शूटर है। पुलिस तीनों को ट्रांजिट रिमांड पर बंगाल लाई और सोमवार को उत्तर 24 परगना की बारासात कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 13 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। एफआईआर में सबूत नष्ट करने की धारा भी जोड़ी  गई है।

रेकी के बाद वारदात को दिया गया अंजाम
अधिकारियों के मुताबिक, बेहद पेशेवर तरीके से रची साजिश के तहत हमलावरों ने वारदात से पहले चंद्रनाथ की रेकी की और अपनी पहचान छिपाने के लिए सावधानियां बरतीं। साजिश व हत्या में आठ लोग शामिल थे। छह मई की रात मध्यमग्राम के दोहरिया में चंद्रनाथ की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने बताया कि तकनीकी निगरानी, डिजिटल ट्रैकिंग, सीसीटीवी फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की मदद से जांच आगे बढ़ाई जा रही है।  

टोल प्लाजा पर भुगतान से सुराग
इस हत्या में इस्तेमाल कार झारखंड से लाई गई थी। कार बाली टोल प्लाजा से गुजरी थी, जहां टोल ऑनलाइन यूपीआई के जरिये चुकाया गया था। इसी डिजिटल भुगतान से मिले मोबाइल नंबर और तकनीकी सुरागों से पुलिस आरोपियों तक पहुंच सकी।

Leave a Reply

Next Post

सीएम शुभेंदु अधिकारी ने पहले दिन लिए कई अहम फैसले, कहा- यह सरकार जनता की सरकार है, जनता के लिए है

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलकाता 12 मई 2026। पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को अपने कार्यकाल के पहले दिन को ‘घटनाओं से भरा’ बताया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने चुनावी वादों को जमीन पर उतारने की शुरुआत कर दी है और पहली ही कैबिनेट बैठक […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट