अब लाशें नहीं गिननी हैं…ये कोविड अब सबको मार डालेगा लिख हथौड़े से कूंच की पत्नी और बच्चों की हत्या

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कानपुर 04 दिसम्बर 2021 । तिहरे हत्याकांड ने शुक्रवार को कानपुर को दहला दिया। रामा मेडिकल कॉलेज में फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रमुख ने कल्याणपुर क्षेत्र के डिविनिटी अपार्टमेंट स्थित फ्लैट में अपनी पत्नी व दो बच्चों को मार डाला। बीवी की हत्या हथौड़े से की और बच्चों को गला दबा कर मारा। तीनों की हत्या करके डॉक्टर फरार हो गया। 

कोविड रिलेटेड डिप्रेशन…फोबिया। अब और कोविड नहीं। ये कोविड अब सबको मार डालेगा। अब लाशे नहीं गिननी हैं….ओमिक्रॉन। डॉक्टर सुशील कुमार (50) के फ्लैट से बरामद डायरी में लिखे गए कई पेज के नोट में कुछ इसी तरह की बातें लिखी हैं। पुलिस ने नोट को कब्जे में ले लिया है। इससे पुलिस दावा कर रही है कि डॉ. सुशील बहुत अधिक डिप्रेशन में थे। वह कोविड बीमारी से तनाव में इस कदर थे कि उनको लगता था कि अब जीवन नहीं बचेगा। इसलिए उन्होंने ऐसा कदम उठाया। नोट में जिस तरह की बातें लिखी हैं उससे आशंका है कि वह तीनों को मारकर खुद आत्महत्या करने के प्रयास में हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगी है। 

सभी को मुक्ति के मार्ग पर छोड़कर जा रहा हूं…अलविदा

सुशील ने आगे नोट में लिखा है… मैं अपने परिवार को कष्ट में नहीं छोड़ सकता। सभी को मुक्ति के मार्ग पर छोड़कर जा रहा हूं। सारे कष्ट एक ही पल में दूर कर रहा हूं। अपने पीछे किसी को कष्ट में नहीं देख सकता था। मेरी आत्मा कभी मुझे माफ नहीं करती। अलविदा…

परिवार को खत्म करके खुद को भी खत्म कर रहा हूं…

सुुशील ने लिखा है कि …अपनी लापरवाही के चलते कॅरियर के उस मुकाम पर फंस गया हूं, जहां से निकलना असंभव है। मेरा कोई भविष्य नहीं रहा। मैं होशोहवास में अपने परिवार को खत्म करके खुद को भी खत्म कर रहा हूं। इसका जिम्मेदार और कोई नहीं है। मैं लाइलाज बीमारी से ग्रस्त हो रहा हूं। आगे का भविष्य कुछ नजर नहीं आता। अत : इसके अलावा मेरे पास कोई चारा नहीं रहा। आंखों की लाइलाज बीमारी की वजह से यह कदम उठाना पड़ रहा है। पढ़ाना मेरा पेशा है, जब आंखें ही नहीं रहेंगी तो मैं क्या करूंगा। 

एक साल से डिप्रेशन में था!

सुशील और सुनील दोनों जुड़वा भाई हैं। सुनील ने बताया कि एक साल पहले सुशील ने उनसे कहा था कि वह डिप्रेशन में है। जिसका वह इलाज करवा रहा है। हालांकि उसने यह नहीं बताया था कि इलाज कहां से चल रहा है। वहीं डिप्रेशन में अन्य किसी तरह की कोई कभी हरकत की हो उस बारे में भी कोई भी रिश्तेदार नहीं बता सके। 

पत्नी का सिर कूंचा, बच्चों का गला घोंटा

सुशील कुमार ने हथौड़े से चंद्रप्रभा का सिर कूंचा। जिस तरह से सिर क्षत विक्षत था उससे स्पष्ट है कि जब तक चंद्रप्रभा की सांसें थम नहीं गईं तब तक उन पर वार करता रहा। वहीं शिखर और खुशी का गला घोंटा गया था। चंद्रप्रभा शिवराजपुर स्थित एक प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका थीं। शिखर दिल्ली के कैड इंस्टीट्यूट से इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा था। बेटी वुडबाइन स्कूल से हाईस्कूल की पढ़ाई कर रही थी। 

Leave a Reply

Next Post

तीन बच्‍चों की हत्‍या कर खुद भी फंदे पर झूली मां ननिहाल जाने से एक बेटी बच गई, पिता खेत गए थे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्‍ली 04 दिसम्बर 2021 । एक मां के लिए उसके बच्‍चों से बढ़कर शायद ही कोई होता है, लेकिन उत्तर प्रदेश के महोबा में एक मां ने अपनी ममता को ताक पर रखकर अपने तीन बच्‍चों को मौत के घाट उतार दिया. हालांकि इसके बाद […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी