यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक ठोक रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ विश्व क्रिकेट में मचाई खलबली

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 03 फरवरी 2024। दूसरे टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल ने इतिहास रच दिया है. जायसवाल ने अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक लगाकर विश्व क्रिकेट में खलबली मचा दी है. बता दें कि जैसे ही जायसवाल दोहरा शतक पूरा किया वैसे ही उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. जायसवाल 23 साल की आयु से पहले सबसे ज्यादा रनों की पारी खेलने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. तो वहीं 23 साल की आयु से पहले टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले भी भारत के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. ऐसा कर यशस्वी ने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. 23 साल की आयु से पहले सचिन ने टेस्ट में खेलते हुए 179 रन की पारी खेली थी जो उस समय 23 साल की उम्र से पहले सचिन द्वारा खेली गई सबसे बड़ी टेस्ट पारी थी. वहीं, जायसवाल की बात करें तो उनकी उम्र इस समय 22 साल है और जिस अंदाज में उन्होंने धमाकेदार पारी खेली है उसने विश्व क्रिकेट में खलबली मचा दी है.

Leave a Reply

Next Post

लद्दाख में मुक्केबाजी, तीरंदाजी और एथलेटिक्स के लिए शुरू होगा खेलो इंडिया उत्कृष्टता केंद्र

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जम्मू 03 फरवरी 2024। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में अब खेलो इंडिया उत्कृष्टता केंद्र होगा। भारतीय खेल प्राधिकरण और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के खेल विभाग के बीच शुक्रवार को एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। शुक्रवार को लद्दाख के जिला लेह के नवांग दोरजे स्टोबदान […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय