लद्दाख में मुक्केबाजी, तीरंदाजी और एथलेटिक्स के लिए शुरू होगा खेलो इंडिया उत्कृष्टता केंद्र

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जम्मू 03 फरवरी 2024। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में अब खेलो इंडिया उत्कृष्टता केंद्र होगा। भारतीय खेल प्राधिकरण और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के खेल विभाग के बीच शुक्रवार को एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। शुक्रवार को लद्दाख के जिला लेह के नवांग दोरजे स्टोबदान (एनडीएस) में चौथे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों के शुभारंभ के दौरान यह समझौता हुआ। लद्दाख के उपराज्यपाल ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) डॉ. बीडी मिश्रा मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। उन्होंने विंटर गेम्स का शुभांरम्भ कराया।

लद्दाख में छह फरवरी तक खेल होंगे आयोजित

शीतकालीन खेलों का प्रथम चरण पहली बार केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में दो से छह फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है। दूसरा चरण 21 से 25 फरवरी तक जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में आयोजित किया जाएगा। पहली बार प्रमुख राष्ट्रीय कार्यक्रम की मेजबानी करने वाले लद्दाख को केंद्र सरकार की तरफ से आदर्श उपहार मिला है। खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2024 की एनडीएस स्टेडियम में भव्य शुरुआत हुई। इसमें पंद्रह राज्य और दो सार्वजनिक संस्थान पांच दिनों में आइस हॉकी और आइस स्केटिंग स्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं।

लद्दाख के लिए इस विशेष दिन पर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2024 के आयोजकों के लिए एक विशेष संदेश भेजा। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने बताया कि खेलो इंडिया भारत को एक दूसरे के करीब ला रहा है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख विश्व स्तर पर शीतकालीन खेल स्थलों के रूप में स्थापित करेंगे।उन्होंने कहा, ‘हमने अभी-अभी तमिलनाडु में बेहद सफल खेलो इंडिया यूथ गेम्स का समापन देखा। दक्षिणी से उत्तरी छोर तक खेलो इंडिया की यात्रा और भावना निरंतर जारी है। पीएम मोदी ने कहा, खेलो इंडिया विंटर गेम्स इस भावना का प्रतीक है, जिसका लक्ष्य चैंपियनों को तैयार करना और जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के क्षेत्रों को विश्व स्तर पर प्रमुख शीतकालीन खेल स्थलों के रूप में स्थापित करना है। लद्दाख में खेलो इंडिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इस चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में खिलाड़ियों को बड़ा बढ़ावा देगा। यह केंद्र तीन खेलों – एथलेटिक्स, तीरंदाजी और मुक्केबाजी की सेवा प्रदान करेगा। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय के लद्दाख में प्रतिभाओं को तलाशने के फैसले को खूब सराहा गया।

लद्दाख के एथलीट्स को सर्वश्रेष्ठ विशेषज्ञों से सीखने का मिलेगा अवसर

लद्दाख के उपराज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि इस समझौते से क्षेत्र के खिलाड़ियों को सही सुविधाएं प्राप्त करने और उनके मानकों में सुधार करने में मदद मिलेगी। हम हमेशा चाहते हैं कि हमारे एथलीट सर्वश्रेष्ठ विशेषज्ञों से सीखें और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचें। यह निश्चित रूप से लद्दाख के खेलों के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। शुक्रवार को सर्द मौसम के बावजूद एनडीएस स्टेडियम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। उन्होंने पारंपरिक लोक नृत्य और स्पार्धाओं का आनंद लिया। लोकप्रिय स्थानीय बैंड डैशुग्स के संगीत पर खूब तालियां बजी। लद्दाख और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के बीच खेले गए प्रदर्शनी आइस-हॉकी मैच ने धमाल मचाया। मैच 0-0 पर ख़त्म हुआ। देश के अलग-अलग हिस्सों से आई युवतियों की टीम द्वारा रोमांचक 500 मीटर शॉर्ट-ट्रैक आइस स्केटिंग पर मजेदार रही।

उत्तर प्रदेश के एकलव्य स्केटिंग में जीता स्वर्ण

खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2024 के पहले पदकों का फैसला भी पहले दिन ही हो गया। उत्तर प्रदेश के एकलव्य जगल ने लड़कों के अंडर-17 शॉर्ट ट्रैक (300 मीटर) स्केटिंग में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 31.81 सेकेंड का समय निकाला। महाराष्ट्र के आरव पटवर्धन (32.03) दूसरे और अद्वय कोठारी (32.60) तीसरे स्थान पर रहे।

प्लस शॉर्ट ट्रैक स्केटिंग में कर्नाटक के आकाश ने मारी बाजी
लड़कों के 17 प्लस शॉर्ट ट्रैक स्केटिंग में कर्नाटक के आकाश आराध्या (32.81) ने स्वर्ण पदक जीता। महाराष्ट्र के सुजॉय तपकिर (33.33) दूसरे और सुमित तपकिर (34.33 सेकेंड) तीसरे स्थान पर रहे। पुरुषों की आइस हॉकी में आठ और महिलाओं की आइस हॉकी में चार टीमों ने भी अपना अभियान शुरू कर दिया है। जहां पुरुषों को दो समूहों में बांटा गया है, वहीं महिलाएं राउंड-रॉबिन लीग खेलेंगी। आईटीबीपी पुरुष और महिला दोनों वर्गों में शीर्ष वरीयता प्राप्त हैं।

Leave a Reply

Next Post

'मेरे जीवन के आदर्शों-सिद्धांतों का सम्मान'; भारत रत्न के एलान के बाद भावुक हुए लालकृष्ण आडवाणी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 03 फरवरी 2024। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से नवाजा जाएगा। केंद्र सरकार ने उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने का एलान किया है। जिसके बाद से तमाम भाजपा नेताओं ने खुशी की लहर है। पीएम मोदी […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप