तीन बच्‍चों की हत्‍या कर खुद भी फंदे पर झूली मां ननिहाल जाने से एक बेटी बच गई, पिता खेत गए थे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्‍ली 04 दिसम्बर 2021 । एक मां के लिए उसके बच्‍चों से बढ़कर शायद ही कोई होता है, लेकिन उत्तर प्रदेश के महोबा में एक मां ने अपनी ममता को ताक पर रखकर अपने तीन बच्‍चों को मौत के घाट उतार दिया. हालांकि इसके बाद मां ने भी आत्‍महत्‍या कर ली. इस घटना के सामने आने के बाद जिले में मातम छाया हुआ है. शुरुआती जांच में इसके पीछे गृह कलह को कारण बताया जा रहा है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसने तीन हत्‍या और एक आत्‍महत्‍या के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है. 

यह घटना कुलपहाड थाना क्षेत्र के कटवरिया मुहाल की है. पति कल्‍याण के खेत पर जाने के बाद पत्‍नी सोनम ने अपने तीन बच्‍चों को मार डाला और खुद आत्‍महत्‍या कर ली. पति रात को खेत में पानी लगाने के लिए गया था. इस दौरान सोनम ने पहले तीनों बच्‍चों को फांसी लगाई. इससे भी जब वह नहीं मरे तो उसने धारदार हथियार से काटकर खुद को फांसी लगा ली. 

महोबा की एसपी सुधा सिंह के मुताबिक, कल्‍याण किसान है. उसका पिछले दो दिनों से अपनी पत्‍नी से झगड़ा चल रहा था. इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. 

बताया जा रहा है कि मृतक के 4 बच्‍चे थे. एक बेटी अपने ननिहाल गई थी, जिससे वह बच गई. वहीं तीन बच्‍चों में दो बेटियां और एक बेटा शामिल है. सबसे बड़ा बेटा विकास 11 साल का था, वहीं बेटी आरती 9 साल और अंजली 6 साल की थी. 

Leave a Reply

Next Post

ओडिशा में शुरू हुई भारी बारिश, 19 जिलों में बंद कर दिए गए स्कूल, जानें कितना ‘विनाशक’ है तूफ़ान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भूवनेश्वर 04 दिसम्बर 2021 । बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव क्षेत्र अब यह चक्रवात जवाद का रूप ले रहा है। शनिवार को यह ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है। ओडिशा के तटीय इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है। प्रभाव […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान