छत्तीसगढ़ भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की अंतिम सूची

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 25 अक्टूबर 2023। भाजपा ने बची हुई 4 सीटों बेमेतरा, कसडोल, अंबिकापुर और बेलतरा से अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. चारों सीटों पर नए चेहरे को मौका दिया गया है. बेलतरा से भाजपा ने विधायक रजनीश सिंह का टिकट काटकर सुशांत शुक्ला को मैदान में उतारा है. वहीं अंबिकापुर से राजेश अग्रवाल, कसडोल से धनीराम धीवर और बेमेतरा से दीपेश साहू को उम्मीदवार बनाया गया है।

बेमेतरा में साहू समीकरण को भाजपा ने साधा है. उन्होंने पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष दीपेश साहू को मैदान में उतारा र्है. वे पूर्व में शिक्षाकर्मी रह चुके हैं. वहीं अंबिकापुर से राजेश अग्रवाल को टिकट दिया गया है. बता दें कि 2016-17 में कांग्रेस छोड़कर राजेश अग्रवाल ने भाजपा ज्वाइन किया था. कभी सिंहदेव के करीबी माने जाते थे. राजेश अग्रवाल व्यापारी वर्ग से आते हैं।

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस के सभी सिपाही मिलकर करेंगे काम, केके ध्रुव बोले- जल्द दूर होगी नाराजगी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर गौरेला पेंड्रा मरवाही 25 अक्टूबर 2023। मरवाही विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक डॉ. केके ध्रुव ने खुद को दोबारा कांग्रेस से टिकट मिलने पर नाराज कांग्रेसियों के विरोध को तात्कालिक नाराजगी बताते हुए कहा कि सभी कांग्रेस के सिपाही हैं सभी मिलजुल कर कांग्रेस को जीताने […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड