मालेगांव विस्फोट मामला: फैसले को हाईकोर्ट में देंगे चुनौती पीड़ित परिवार; वकील शाहिद बोले- नहीं मिला न्याय

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 01 अगस्त 2025। पीड़ित परिवारों का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील शाहिद नदीम ने कहा कि वह सातों आरोपियों को बरी किए जाने के फैसले को जल्द ही हाईकोर्ट में चुनौती देंगे। उन्होंने कहा, हम स्वतंत्र रूप से अपील दायर करेंगे। वकील नदीम ने कहा, यह दुखद है कि हम 17 साल से फैसले का इंतजार कर रहे थे। लेकिन पीड़ितों की गलती नहीं है कि उन्हें बरी कर दिया गया। उन्हें बस तकलीफ हुई। पीड़ित मालेगांव से अपने जख्म दिखाने आए थे, अदालत ने संदेह का लाभ दिया क्योंकि एजेंसी, एटीएस और सरकार नाकाम रही। पीड़ितों की इसमें कोई भूमिका नहीं है। अदालत ने माना है कि विस्फोट हुआ था, और उसके लिए मुआवजा भी दिया है। वकील नदीम ने कहा, अदालत ने माना है कि धन का इस्तेमाल बम विस्फोट के लिए नहीं किया गया था, लेकिन उसने यह भी माना है कि बम विस्फोट हुआ था। वहीं दूसरे पक्ष का दावा रहा है कि विस्फोट हुआ ही नहीं था।

सभी आरोपी बरी तो विस्फोट के लिए जिम्मेदार कौन: आजमी
पीड़ित परिवारों की मदद करने वाले संगठन कुल जमात-ए-तंजीम के प्रभारी फिरोज अहमद आजमी ने सात आरोपियों को बरी किए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने पूछा कि अगर वे घटना में शामिल नहीं थे, तो इसके लिए कौन जिम्मेदार है। इस फैसले ने हमें स्तब्ध कर दिया है, क्योंकि मारे गए लोगों को न्याय नहीं मिला। आजमी ने कहा, विस्फोट के बाद हमने हमेशा एजेंसियों से सही दिशा में काम करने की मांग की थी। तत्कालीन महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) प्रमुख हेमंत करकरे ने उचित जांच की और इन आरोपियों के खिलाफ मामला स्थापित हुआ। उन्होंने उनके खिलाफ सभी सबूत मुहैया कराए। लेकिन अदालत का फैसला घटना में मारे गए लोगों को न्याय दिलाने में विफल रहा है।

महाराष्ट्र सरकार खुद फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जाए: इम्तियाज
वहीं, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) नेता इम्तियाज जलील ने मांग की कि महाराष्ट्र सरकार 2008 के मालेगांव बम विस्फोट मामले में सात आरोपियों को बरी किए जाने के फैसले को बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दे। उन्होंने 2006 के मुंबई ट्रेन विस्फोट मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट की ओर से हाल ही में सभी 12 लोगों को बरी किए जाने का भी हवाला दिया। जलील ने कहा, ट्रेन बम धमाकों के आरोपी 19 साल तक जेल में सड़ते रहे। बरी होने के बाद, राज्य सरकार ने कहा कि फैसला स्वीकार्य नहीं है। अगर दोनों मामलों (मालेगांव और मुंबई ट्रेन बम धमाकों) के आरोपी निर्दोष हैं, तो धमाकों की साजिश रचने के लिए कौन जिम्मेदार था? उन्होंने कहा कि बरी करने के आदेश की धर्म या जाति के आधार पर किसी भी प्रकार के पूर्वाग्रह के बिना समीक्षा की जानी चाहिए।

ये निराश करने वाला फैसला: ओवैसी
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने फैसले पर निराशा व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, विस्फोट में छह नमाजी मारे गए और लगभग 100 घायल हुए। उन्हें उनके धर्म के कारण निशाना बनाया गया। विस्फोट के 17 साल बाद भी, अदालत ने सबूतों के अभाव में सभी आरोपियों को बरी कर दिया। जानबूझकर की गई घटिया जांच/अभियोजन पक्ष ही आरोपियों के बरी होने के लिए जिम्मेदार है। ओवैसी ने पूछा, क्या मोदी और फडणवीस सरकारें इस फैसले के खिलाफ अपील करेंगी, जिस तरह उन्होंने मुंबई ट्रेन विस्फोटों में आरोपियों को बरी करने के फैसले पर रोक लगाने की मांग की थी? क्या महाराष्ट्र के धर्मनिरपेक्ष” राजनीतिक दल जवाबदेही की मांग करेंगे? आखिर उन छह लोगों को किसने मारा?

Leave a Reply

Next Post

प्रवर्तन निदेशालय का अनिल अंबानी को समन; कई ठिकानों पर छापेमारी के एक हफ्ते बाद किया गया तलब

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 01 अगस्त 2025। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिलायंस समूह के मुखिया अनिल अंबानी को 5 अगस्त को पूछताछ के लिए तलब किया है। अनिल अंबानी को उनके समूह की कंपनियों के खिलाफ कथित ऋण धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन मामले में समन किया गया है। […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप