कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

कानपुर, 06 सितंबर 2026। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से राहत-बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी 112 नंबर पर पुलिस को दी। ग्रामीणों की मदद से मलबे से मुकेश सिंह और उनकी तीन बेटियों माया, पल्लवी व नीतू को बाहर निकाला गया।

तीन बेटियों को अस्पताल ले गए, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

ग्रामीणों और पुलिस की मदद से मुकेश सिंह और उनकी तीन बेटियों माया, नीतू व पल्लवी को मलबे से निकालकर सीएचसी पतारा ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

डेढ़ घंटे बाद मलबे से निकली चौथी बेटी

हादसे में चौथी बेटी काजल उर्फ लक्ष्मी मलबे में काफी गहराई में दब गई थी। ग्रामीण लगातार मलबा हटाकर उसकी तलाश में जुटे रहे। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद काजल को बाहर निकाला जा सका। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पतारा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस के देर से पहुंचने का आरोप

हादसे के बाद ग्रामीणों में पुलिस और प्रशासन के रवैये को लेकर नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची, जिससे शुरुआती बचाव कार्य में देरी हुई। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस के पहुंचने से पहले उन्होंने अपने स्तर पर मलबा हटाकर दबे लोगों को निकालने का प्रयास शुरू कर दिया था।

Leave a Reply

Next Post

दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश

शेयर करेसड़क पर चार घंटे से लगाया जाम; पुलिस-पीएसी तैनात छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           मऊ, 06 सितंबर 2026। मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र के कुर्थीजाफरपुर नगर पंचायत में पुल के पास स्थित अंधा मोड़ शनिवार की रात फिर दो परिवारों के लिए मातम का कारण बन गया। यहां तेज रफ्तार बाइक बिजली […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव