रेलवे ट्रैक पर बैठे युवक के ऊपर से गुजरी मालगाड़ी, दोनों पैर कटे

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

कोरबा, 06 सितंबर 2026।  जिले में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। सीएसईबी चौकी अंतर्गत ढोढ़ीपारा के पास रेलवे ट्रैक पर बैठे एक युवक के ऊपर से मालगाड़ी गुजर गई, जिससे उसके दोनों पैर कट गए। युवक खून से लथपथ ट्रैक पर पड़ा रहा। घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। रातभर युवक खून से लथपथ रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहा। सुबह जब लोग वहां से गुजर रहे थे, तब उनकी नजर युवक पर पड़ी। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी।

युवक की हालत बताई जा रही गंभीर
घायल युवक की पहचान 22 वर्षीय रितेश सारथी, पिता सरवन सारथी, निवासी ढेगूनाला के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को अस्पताल रवाना किया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक रेलवे ट्रैक पर बैठा हुआ था, तभी मालगाड़ी आ गई। तेज रफ्तार मालगाड़ी ने उसके दोनों पैरों को कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने युवक के पास से मोबाइल जब्त किया है। युवक किस नीयत से रात में रेलवे ट्रैक पर बैठा था, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

परिजनों से पूछताछ जारी
प्रारंभिक जांच में पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक चोरी की नीयत से वहां था, शौच करने गया था या फिर आत्महत्या का प्रयास कर रहा था। फिलहाल इनमें से किसी भी संभावना की पुष्टि नहीं हुई है। सीएसईबी चौकी प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घायल युवक को अस्पताल भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

मरवाही में युवक पर जानलेवा हमला

शेयर करेमृत समझकर छोड़ गए आरोपी; तालाब किनारे लहूलुहान मिला छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 06 सितंबर 2026। जिले के मरवाही थाना क्षेत्र की सिवनी चौकी अंतर्गत ग्राम मड़वाही में एक युवक के साथ मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हमले के बाद आरोपी युवक को मृत समझकर मौके से फरार […]

You May Like

65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव....|....मरवाही में युवक पर जानलेवा हमला....|....रेलवे ट्रैक पर बैठे युवक के ऊपर से गुजरी मालगाड़ी, दोनों पैर कटे....|....शिक्षक दिवस पर कलेक्टर बने शिक्षक....|....शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास: महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में पूरे किए 3000 रन....|....पीएम मोदी 11 साल बाद राज्य मंत्रियों से सीधा संवाद करेंगे....|....'अमेरिकी सेना बच्चों की हत्यारी, उनका झूठा गौरव तोड़ा'