कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

दरभंगा 10 जून 2026। दरभंगा जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को कोसी नदी में एक बड़ा हादसा हो गया। बनरी ढलान के पास किसानों से भरी एक नाव अचानक पलट गई, जिससे नाव पर सवार करीब एक दर्जन लोग नदी में डूब गए। हादसे में सात लोगों ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा ली, जबकि चार लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है और लापता लोगों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मूंग तोड़ने खेत जा रहे थे किसान

प्राप्त जानकारी के अनुसार नाव पर सवार सभी लोग नदी पार कर अपने खेतों में मूंग तोड़ने जा रहे थे। बताया जाता है कि नाव पर कुल 11 लोग सवार थे, जिनमें अधिकांश महिलाएं शामिल थीं। नदी पार करने के दौरान अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गया। इसी बीच नाव तेज धारा में फंस गई और उसमें पानी भरने लगा। देखते ही देखते नाव कोसी नदी में डूब गई।

सात लोगों ने तैरकर बचाई जान

नाव डूबने के बाद नाव पर सवार सात लोग किसी तरह तैरकर नदी से बाहर निकलने में सफल रहे। हालांकि चार लोग नदी की तेज धारा में बह गए और तब से लापता हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग नदी किनारे जुट गए।

प्रशासन ने शुरू कराया राहत और बचाव अभियान

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। लापता लोगों की तलाश के लिए SDRF और अन्य बचाव दलों को लगाया गया है।बचाव दल नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं, लेकिन समाचार लिखे जाने तक लापता लोगों का कोई सुराग नहीं मिल सका था।

मौके पर पहुंचे एसडीओ और एसडीपीओ

घटना की गंभीरता को देखते हुए बिरौल के अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) शशांक राज और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) प्रभाकर तिवारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया और अभियान की निगरानी की। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की है ताकि लापता लोगों की तलाश में मदद मिल सके।

लापता लोगों की तलाश युद्धस्तर पर जारी

बिरौल के एसडीओ शशांक राज ने बताया कि कोसी नदी में लापता लोगों की खोजबीन युद्धस्तर पर जारी है। SDRF की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है और प्रशासन की ओर से हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है और लापता लोगों को जल्द से जल्द खोजने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 10 जून 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 1. आज मंत्रिपरिषद् की बैठक में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड को आईपीओ (IPO) के माध्यम से स्टॉक एक्सचेंज में […]

You May Like

MP में पटवारियों पर सीधे एफआईआर नहीं होगी....|....तमिलनाडु के नेता विपक्ष उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार....|....जगदलपुर की बुक डिपो में लगी आग:धुआं उठा तो लोगों ने देखा....|....मरवाही में तीन हाथियों की दस्तक, मकानों और फसलों को नुकसान....|....जंगल में चल रहे जुए के अड्डे पर पड़ा छापा....|....सुकमा में माओवादियों के हथियारों का जखीरा बरामद, जंगल में जमीन के नीचे छिपाए गए 47 जिंदा कारतूस भी मिले....|....देश की शान बनी छत्तीसगढ़ की कला, राष्ट्रपति भवन के ‘एट होम’ निमंत्रण में मिली खास जगह....|....भाजपा सरकार शिक्षकों जी सेवा अवधि घटाकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही....|....बिजली सस्ती होने का दावा जनता के कटे पर नमक छिड़कने वाला- कांग्रेस....|....निर्वाण बिरला ने कीर्तन से बांधा आध्यात्मिक रंग