आकाशीय बिजली की चपेट में आनेेे से दो महिला की मौत , एक की हालत गंभीर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / सुरेश यादव

पामगढ़ 3 अगस्त 2022 । जांजगीर जिला के पामगढ़ में आज गाज गिरने से तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक महिला घायल हो गई. जिसे पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां उपचार जारी है. फिलहाल वह खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं. घटना बारगांव की है.

बारगाँव निवासी घायल हीरा बाई लहरे पति राम कुमार उम्र 50 साल ने बताया कि आज सुबह खेत में काम करने के लिए  धन बाई कश्यप पति धन्नाराम उम्र 35 वर्ष और बबीता तूरकाने पति सुदर्शन उम्र 35 साल तीनों निंदाई करने के लिए बोरकोमा खार गए थे. इसी दौरान बारिश शुरू हो गई. सभी खेत से बाहर आ रहे थे वे मेड पर पहुचे थे कि जोरदार बिजली कड़की जिससे तीनों वापस खेत में गिर पड़े. हीरा बाई का शरीर पूरी तरह शून्य हो गया था. शरीर कोई काम नहीं कर रहा था. तभी आसपास खेत में काम करने वालों की नज़र उन पर पड़ी, वे दौड़ कर मौके पर पहुंचे. उन्होंने सभी को खेत से मेड पर लेकर आए. इसके बाद हीरा बाई अचेत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और सभी को पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले कर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने धन बाई और बबीता तुरकाने को मृत घोषित कर दिया जबकि हीरा बाई खतरे से बाहर है उनका उपचार किया जा रहा है.

Leave a Reply

Next Post

रायपुर : धान, चांवल, गेंहू और लौकी के बीज से बनी राखियां इस बार सजेंगी भाइयों की कलाई में

शेयर करेबिहान की बहनों ने तैयार की ’भोरबंधन’ ब्रांड की राखियां बिक रही सी-मार्ट और कलेक्टोरेट परिसर में छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर 03 अगस्त 2022 । भाई-बहनों का पवित्र रक्षाबंधन का त्यौहार इसी माह के 11 अगस्त को मनाया जाएगा। पावन पर्व रक्षा बंधन को देखते हुए कवर्धा जिले की बिहान […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव