हाथ, पैर , धड़ और सिर सब अलग… युवक के शव के पांच टुकड़े नाले में मिले, इलाके में दहशत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जबलपुर 14 मई 2025। मध्य प्रदेश के जबलपुर के गोहलपुर थाना क्षेत्र स्थित नंदन विहार कॉलोनी में एक नाले से एक अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है। शव के पांच टुकड़े किए गए थे, जिसमें हाथ, पैर और धड़ शामिल हैं, जबकि सिर अभी भी लापता है। पुलिस ने शव के टुकड़ों को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।जबलपुर शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। गोहलपुर थाना क्षेत्र के नंदन विहार कॉलोनी के निवासियों ने एक नाले में मानव शरीर के टुकड़े देखे, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जो मंजर देखा, वह बेहद खौफनाक था। नाले में एक अज्ञात युवक का शव कई टुकड़ों में बिखरा पड़ा था। प्रारंभिक जांच में पता चला कि शव को निर्ममता से पांच हिस्सों में काटा गया था। 

पुलिस ने मृतक के दोनों हाथ, दोनों पैर और धड़ को अलग-अलग बरामद किया है, लेकिन युवक का सिर अभी तक नहीं मिल पाया है। शव की हालत अत्यधिक खराब थी, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि शव तीन से चार दिन पहले काटा गया होगा और इतने दिनों तक नाले में पड़े रहने के कारण वह बुरी तरह से सड़ गया था। शव की पहचान करने के लिए पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। मृतक की कलाई पर दो नाम गुदे हुए पाए गए हैं – “MANJU” और “PARAM”. पुलिस का मानना है कि ये नाम मृतक की पहचान स्थापित करने में सहायक हो सकते हैं।

शव के किए गए कई टुकड़े
घटनास्थल पर गोहलपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने तुरंत घेराबंदी कर दी. फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। इसके अतिरिक्त, डॉग स्क्वायड की टीम ने भी इलाके की छानबीन की, ताकि कोई अन्य सुराग मिल सके।

शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस
पुलिस इस मामले को आपसी रंजिश या किसी बड़े विवाद का परिणाम मान रही है। जिस बेरहमी से शव को टुकड़ों में काटा गया है, उससे यह किसी पेशेवर अपराधी का काम लग रहा है। पुलिस सभी संभावित कोणों से मामले की जांच कर रही है। गोहलपुर थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस अज्ञात युवक की पहचान और आरोपियों को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला जा रहा है और जिले के विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों से भी शव का मिलान किया जा रहा है। पुलिस उम्मीद कर रही है कि इन प्रयासों से जल्द ही मृतक की पहचान हो सकेगी और इस जघन्य अपराध के पीछे के दोषियों को पकड़ा जा सकेगा।

Leave a Reply

Next Post

21 दिन बाद भारत लौटे बीएसएफ जवान पूर्णम शॉ, ऑपरेशन सिंदूर के बाद बैकफुट पर पाकिस्तान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 14 मई 2025। पाकिस्तान ने 23 अप्रैल को पंजाब में अटारी सीमा पर रेंजर्स की ओर से पकड़े गए बीएसएफ जवान पूर्णम शॉ को भारत को सौंप दिया है। वाघा-अटारी बॉर्डर से उन्होंने अपने देश में कदम रखा। दरअसल, पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप