महिला दिवस पर गूगल ने महिलाओं के सम्मान में बनाया विशेष डूडल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 08 मार्च 2021। गूगल हर विशेष दिनों और आयोजनों पर अपने खास डूडल बनाता है। इसी कड़ी में आज सोमवार के दिन (आठ मार्च 2021) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भी गूगल ने महिलाओं को खास अंदाज में सम्मान दिया है और महिलाओं को समाज में उनके योगदान के लिए अपना एक डूडल बनाकर समर्पित किया है। 

महिला शक्ति को समर्पित अपने खास डूडल में गूगल ने एक वीडियो बनाया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गूगल द्वारा शएयर किए गए इस एनिमेटेड वीडियो के जरिये एक मैसेज भी दिया गया है। इस डूडल में दुनियाभर की महिलाओं और हर क्षेत्र में उनकी मौजूदगी को दर्शाया गया है।

इसकी खास बात यह है कि इसमें पारंपरिक बंदिशों की जंजीरों को तोड़कर सफलता की ऊंचाइयों को हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया है। गूगल डूडल का यह वीडियो  42 सेकेंड है। इसमें उन महिलाओं के हाथ दिखाए गए हैं जो पहली महिला वैज्ञानिक, डॉक्टर, अंतरिक्ष यात्री, इंजीनियर, कार्यकर्ता, कलाकार आदि रही हैं।

गूगल ने महिला दिवस पर बनाए डूडल के नोट में कहा, ‘आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर डूडल उन महिलाओं के इतिहास की झलक लिए हुए है जिन्होंने सभी चुनौतियों से पार पाते हुए प्रगति की अग्रदूत बनकर शिक्षा, नागरिक अधिकारों, विज्ञान, कला और अनेक क्षेत्रों में बेहतर भविष्य के लिए अपने काम के द्वारा मार्ग प्रशस्त किया।’

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के इतिहास पर नजर डालें तो इतिहास के मुताबिक पहली बार वर्ष 1909 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया था, लेकिन इसे मनाने के पीछे एक खास मकसद रहा। दरअसल साल 1908 में अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर की कुल 15 हजार महिलाओं ने वोटिंग करने की अपनी मांग के चलते एक मोर्चा निकाला। वह चाहती थीं कि जिस तरह से पुरुषों को अपने देश की सरकार चुनने के लिए हक मुहैया है ठीक इसी प्रकार उन्हें भी यह हक दिया जाए।

Leave a Reply

Next Post

उत्तराखण्ड के सीएम त्रिवेंद्र रावत की कुर्सी खतरे में !

शेयर करेपर्यवेक्षकों की रिपोर्ट पर हाई कमान ने दिल्ली बुलाया छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           देहरादून 08 मार्च 2021। उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें दो दिन बाद आज सोमवार से फिर तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला