रेलवे ट्रैक पर दो किमी तक दौड़ाया ट्रक, रुक गईं ट्रेनें; गिट्टी में फंसने पर छोड़कर भाग गया चालक

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

प्रतापगढ़ 19 मई 2026। प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा क्षेत्र के नीमा गोपालपुर हॉल्ट स्थित रेलवे फाटक बंद होने पर चालक ट्रक लेकर रेलवे ट्रैक पर चला गया। करीब दो किमी तक वह सुल्तानपुर-जौनपुर रेलवे ट्रैक पर ट्रक लेकर दौड़ता रहा। गिट्टियों में ट्रक फंसने पर चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। इससे चार घंटे रेल मार्ग बाधित रहा। सूचना पर पहुंची आरपीएफ सुल्तानपुर ने जेसीबी की मदद से ट्रैक से ट्रक को बाहर निकलवाया। ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है। इस दौरान तीन ट्रेनें अन्य रेलवे स्टेशनों पर रोकी गईं। सोमवार सुबह 6.45 बजे नीमा गोपालपुर हॉट के बगल बना क्रॉसिंग का गेट बंद था। इसी बीच ढकवा-पट्टी मार्ग पर एक ट्रक चालक तेज रफ्तार से नीमा गोपालपुर हॉट के समीप पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि कुछ लोग ट्रक का पीछा कर रहे थे। चालक भागने के चक्कर में ट्रक लेकर बीच ट्रैक पर चला गया। करीब दो किमी तक वह तेज रफ्तार में रेलवे ट्रैक पर ट्रक दौड़ाता रहा।

गिट्टियों में ट्रक फंसने के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। नीमा गोपालपुर हॉट के गेटमैन विजेंद्र पटेल ने घटना की जानकारी तत्काल कोइरीपुर एसएम को दी। उन्होंने कंट्रोल को बताया। सूचना पर पहुंचे आरपीएफ इंस्पेक्टर राजकुमार ने जेसीबी से ट्रैक पर फंसे ट्रक को हटवाया।  इस दौरान तीन ट्रेनों के आवागमन में चार घंटे का विलंब हुआ। कोइरीपुर स्टेशन मास्टर रोहित यादव ने बताया कि सुल्तानपुर की आरपीएफ ने कार्रवाई की है। ट्रैक से ट्रक को जेसीबी की मदद से निकालकर उसे सुल्तानपुर लेकर चली गई। जांच जारी है।

Leave a Reply

Next Post

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड: राजकुमार यहां ढूंढ रहा था सुरक्षित ठिकाना, राज से मिला लिंक; ये भी बलिया का रहने वाला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मेरठ 19 मई 2026। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ (41) की हत्या के चौथे आरोपी को सीबीआई ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली-देहरादून हाईवे के छपार पकड़ा गया राजकुमार सिंह बलिया जिले का निवासी है। वह हरिद्वार से […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत