चंद्रनाथ रथ हत्याकांड: राजकुमार यहां ढूंढ रहा था सुरक्षित ठिकाना, राज से मिला लिंक; ये भी बलिया का रहने वाला

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मेरठ 19 मई 2026। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ (41) की हत्या के चौथे आरोपी को सीबीआई ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली-देहरादून हाईवे के छपार पकड़ा गया राजकुमार सिंह बलिया जिले का निवासी है। वह हरिद्वार से गंगा स्नान करके कार से परिवार के साथ लौट रहा था। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट से 24 घंटे के ट्रांजिट रिमांड पर सीबीआई टीम आरोपी को लेकर चली गई। मंगलवार की शाम सवा पांच बजे तक आरोपी को उत्तर 24 परगना के बारासात स्थित एसीजेएम कोर्ट में पेश किया जाएगा।

छह मई की रात कोलकाता के मध्यम ग्राम में चंद्रनाथ की हत्या की गई थी। पुलिस ने 11 मई को अयोध्या से बलिया के आनंदनगर निवासी राज सिंह उर्फ चंदन समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपी चंदन से पूछताछ के बाद सीबीआई ने यूपी और उत्तराखंड में जाल बिछाया। रविवार रात डिप्टी एसपी राजेश कुमार टीम के साथ छपार टोल प्लाजा पहुंचे। सोमवार तड़के करीब पांच बजे एक कार को रुकवाकर चेकिंग की गई। स्थानीय पुलिस की मदद से सीबीआई ने बलिया के रासड़ा थाना क्षेत्र के गांव रातोपुर निवासी राजकुमार सिंह को पकड़ लिया और छपार थाने ले गई। करीब पांच घंटे की पूछताछ के बाद जानकारी हाथ लगी।

राजकुमार हरिद्वार में ढूंढ रहा था ठिकाना 
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में पकड़ा गया राजकुमार सिंह ठिकाना बदलने की फिराक में था। पहले वह बलिया से फरीदाबाद में पहुंचा और अब हरिद्वार में सुरक्षित इंतजाम की तलाश में था। एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि सीबीआई की जांच के बाद ही अन्य तथ्य प्रकाश में आएंगे। छपार पुलिस के सहयोग से आरोपी को टोल पर पकड़ा गया। आरोपी दो महिलाओं के अलावा अपने पिता के साथ फ्रॉक्स कार में सवार होकर वापस फरीदाबाद लौट रहा था। टोल पर चेकिंग के दौरान पुलिस और सीबीआई की टीम से बचने का प्रयास किया लेकिन लंबी पूछताछ के बाद आरोपी ने अपनी पहचान स्वीकार की।

इन आरोपियों की हो चुकी गिरफ्तारी
सीबीआई और कोलकाता पुलिस ने बलिया के आनंद नगर निवासी राज सिंह को अयोध्या-बस्ती राजमार्ग से गिरफ्तार किया था। इसके अलावा बिहार के बक्सर के रहने वाले उसके दो साथियों मयंक राज मिश्रा और विक्की मौर्य को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब चौथे आरोपी राजकुमार सिंह को छपार टोल प्लाजा से पकड़ा गया है।

राज सिंह से मिला राजकुमार सिंह का लिंक 
अयोध्या से गिरफ्तार किए गए राज सिंह का कोलकाता पुलिस ने 13 दिन का रिमांड लिया था। माना जा रहा है कि राज सिंह से पूछताछ में राजकुमार सिंह का लिंक मिला। इसके बाद उसकी तलाश शुरू हुई। उत्तर 24 परगना के बारासात स्थित कोर्ट में आरोपी को पेश कर सीबीआई रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

11 मई को हुई थी राज सिंह की गिरफ्तारी
बलिया शहर के आनंद नगर निवासी 25 वर्षीय राज सिंह को पश्चिम बंगाल पुलिस ने 11 मई को अयोध्या से गिरफ्तार किया था। राज सिंह हाई प्रोफाइल और लग्जरी जीवनशैली जी रहा था। इन सब के लिए उसके पास पैसा कहां से आता था, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

आरक्षण के लिए OBC आयोग के गठन की मंजूरी, 6 माह में देनी होंगी सिफारिशें, सेवानिवृत्त जज करेंगे अध्यक्षता

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 19 मई 2026। उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने पंचायत चुनावों में अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण से संबंधित सिफारिशें देने के लिए यूपी राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ