छत्तीसगढ़ के मंत्री ओपी चौधरी भाजपा की राष्ट्रीय ‘सेवा संकल्प अभियान समिति’ में शामिल

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर, 23 अगस्त 2026। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन में राष्ट्रव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान समिति’ का गठन किया गया है।

भारतीय जनता पार्टी की इस राष्ट्रीय समिति में छत्तीसगढ़ से प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। समिति में श्री चौधरी के अलावा केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, स्मृति ईरानी, गुजरात के उप मुख्यमंत्री हरीश सांगवी और भाजपा राष्ट्रीय मंत्री स्वदेश सिंह को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह समिति मुख्य रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों की उपलब्धि और उनके द्वारा चलाए जा रहे विकास अभियानों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के संकल्प के साथ पूरे देश में कार्य करेगी। समिति के सभी कार्यक्रम और राष्ट्रव्यापी अभियान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नवीन के दिशा-निर्देशों में संचालित होंगे।

Leave a Reply

Next Post

CMD SECL Shri Harish Duhan Visits Dipka Mega Mine

शेयर करेFocus on Future Roadmap towards 60 MT छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           Dipka, 23 August 2026. CMD SECL Shri Harish Duhan visited Dipka Mega Mine today and reviewed key operational and developmental activities, with special emphasis on future planning and the roadmap towards achieving 60 MT coal production. During the extensive mine […]

You May Like

भक्ति, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अनुपम संगम है कांवड़ यात्रा - मुख्यमंत्री साय....|....कण-कण में विराजमान हैं देवाधिदेव महादेव, प्रदेश की समृद्ध आध्यात्मिक परंपरा हमारी अमूल्य धरोहर -साय....|....विश्व व्यापार में बड़ा भूचाल....|....सहस्त्रधारा में नहाने के दौरान डूबा दिल्ली का पर्यटक....|....छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ देश का पहला 21 CuM इलेक्ट्रिक शॉवेल....|....आकाशीय बिजली का कहर, बैगा दंपती की मौत....|....डोभाल का बीजिंग दौरा: चीन से सीमा विवाद पर होगी बातचीत....|....CMD SECL Shri Harish Duhan Visits Dipka Mega Mine....|....छत्तीसगढ़ के मंत्री ओपी चौधरी भाजपा की राष्ट्रीय 'सेवा संकल्प अभियान समिति' में शामिल....|....कम लागत में राखियां बनाकर आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ रहीं बिहान की महिलाएं