कांग्रेस ने नड्डा-शाह से पूछा प्रदेश और देश के संबंध में सवाल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

सभा करने का साहस नहीं, सभाओं में लोग आ नहीं रहे तो गोपनीय बैठकें कर रहे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर/28 सितंबर 2023। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ आये और भाजपा कार्यालय में बैठक करके वापस चले गये। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की सभाओं में भीड़ नहीं आ रही, शाह और नड्डा सहित केंद्रीय मंत्रियों की सभाओं में लोग नहीं आ रहे इसलिये अब भाजपा के बड़े नेता बंद कमरों में मीटिंग कर रहे। सभा करने का साहस नहीं जुटा पा रहे। कांग्रेस की सभाओं में लाखों लोग इकट्ठा हो रहे है, इससे भी भाजपा डरी हुई है। भाजपा नेताओं की सभा में जनता नहीं आ रही उनकी परिवर्तन यात्रा को जनता ने नकार दिया तो भाजपा के वरिष्ठ नेता चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ में आकर बैठकों की औपचारिकता निभा रहे है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा जनता के सवालों का जवाब देने का साहस नहीं जुटा पा रही। केंद्र में सरकार चलाते 9 साल हो गये जनता से जो वादे किये थे उसके बारे में छत्तीसगढ़ की जनता जानना चाहती है उसके सवालों का जवाब भाजपा कब देगी? 15 सालों तक छत्तीसगढ़ के शोषण, भ्रष्टाचार और अत्याचार का जवाब भाजपा नेतृत्व कब देगा।

नड्डा और शाह जनता से मुंह छुपा कर जन सरोकारों के सवालों से भाग नहीं सकते है। नड्डा-शाह छत्तीसगढ़ की जनता को जवाब दें-

  • नड्डा-शाह जवाब दे छत्तीसगढ़ की यात्री ट्रेनों को मोदी सरकार लगातार बंद और रद्द क्यों कर रही है?
  • दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष के वादानुसार 18 करोड़ रोजगार युवाओं को कब मिलेगा? किसानों की आमदनी दुगुनी कब होगी? उपज की कीमत लागत मूल्य से डेढ़ गुना कब मिलेगा?
  • 15-15 लाख रुपया जनता के खाते में कब आयेंगे?
  • 100 दिन में महंगाई कम करने का वादा था लेकिन साढ़े 9 साल में भी महंगाई कम क्यों नहीं हुई?
  • 9 साल में देश के ऊपर कर्जभार 150 लाख करोड़ कैसे बढ़ गया?
  • अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के दाम घट गये है फिर भी देश में पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के दाम कम क्यों नहीं हो रहे है?
  • छत्तीसगढ़ के उद्योगपतियों को कोल का आबंटन कब होगा?
  • छत्तीसगढ़ के नान घोटाले, चिटफंड घोटाले की जांच ईडी कब करेगी?
  • पनामा पेपर वाले अभिषाक सिंह पर भाजपा मौन क्यों है इसकी जांच कब होगी?
  • राजभवन में लंबित छत्तीसगढ़ संशोधन विधेयक हस्ताक्षर कब होगा?
  • नक्सल मोर्चे पर तैनात केंद्रीय बटालियन के खर्च का छत्तीसगढ़ की जनता का 11 हजार करोड़ रू. केंद्र कब वापस करेगा?
  • अडानी की सेल कंपनी में लगे 20 हजार करोड़ रू. किसके है? इस पर केंद्र सरकार चुप क्यों है?
  • नगरनार प्लांट क्यों बेच रहे?
  • नंदराज पहाड़ की लीज केंद्र रद्द क्यों नहीं कर रहा?
  • एनएमडीसी का मुख्यालय बस्तर में क्यों नहीं आ रहा?
  • दल्लीराजहरा, जगदलपुर रेल लाइन क्यों शुरू नहीं हो रही?
  • भारत माला परियोजना रोड को जगदलपुर से क्यों नहीं जोड़ा जा रहा?
  • मोदी सरकार ने 2006 के वन अधिकार अधिनियम में संशोधन क्यों किया?
  • झीरम की फाइल एनआईए राज्य की एसआईटी को क्यों वापस नहीं कर रही?

Leave a Reply

Next Post

कृषक सह श्रमिक सम्मेलन भाटापारा में कांग्रेस नेताओं के भाषण

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का भाषण रायपुर 29 सितंबर 2023। मैं छत्तीसगढ़ में आया हूं और देख रहा हूं कि सारे कार्यक्रम अच्छे तरीके से भूपेश बघेल की सरकार चला रही है और उसका बेनिफिट आपको मिल रहा है। एक बात मैं कहूंगा एक दुखद घटना […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब