बंगाल हिंसा में सांप्रदायिक एंगल होने का आरोप, शुभेंदु अधिकारी ने पुलिस से की ये अपील

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोलकाता 12 जून 2025। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में हिंसा के बाद सुरक्षा के कड़े इंतजाम है। बुधवार को यहां पुलिस और असामाजिक तत्वों के बीच झड़प हुई थी। भाजपा नेता और नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने हिंसा में सांप्रदायिक एंगल होने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि हिंसा के दौरान शिव मंदिर में तोड़फोड़ की गई। शुभेंदु अधिकारी ने डायमंड हार्बर के एसपी और बंगाल के डीजीपी से अपील की है कि वे हिंसा प्रभावित महेशताला जाना चाहते हैं और वहां पीड़ित हिंदू परिवारों से मुलाकात करना चाहते हैं। शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ‘मैंने डायमंड हार्बर के एसपी और डीजीप से बात की है ताकि मैं और एक अन्य विधायक महेशताला जाकर उन हिंदू पीड़ित परिवारों से मिल सकें, जिन पर जिहादियों ने हमला किया और उनसे मिलकर उनके प्रति एकजुटता दिखा सकें। शुभेंदु अधिकारी का कहना है कि ‘दक्षिण 24 परगना में हुई हिंसा में 30-35 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पांच पुलिस वाहनों को आग लगा दी गई और तोड़फोड़ की गई। अराजक भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया और पुलिस ने सफेद झंडे लहराए। यही मीडिया में चल रहा है।’ भाजपा नेता ने कहा कि ‘अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करेगी तो अदालत पैरामिलिट्री फोर्स को निर्देश देगी।

बुधवार को हुई हिंसा, कई पुलिसकर्मी घायल
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में बुधवार को रवींद्रनगर इलाके में सोमवार को एक बड़ी हिंसा हुई। जहां भीड़ ने पुलिस पर हमला किया और वाहनों को तोड़ दिया और कई पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया। यह घटना दो समूहों के बीच एक स्थानीय विवाद के बाद हुई। जानकारी के मुताबिक, भीड़ ने पुलिस के वाहन पर पथराव किया और एक पुलिस की गाड़ी के कांच भी तोड़ दिए। इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें एक महिला कांस्टेबल भी शामिल हैं, जिसके सिर में चोट लगी थी। कई अन्य पुलिसकर्मियों को भी पत्थर लगने से खून बहता हुआ देखा गया।

हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा’
शुभेंदु अधिकारी ने कहा, ‘हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। महेशतला, मेटियाब्रुज, रवींद्र नगर पुलिस क्षेत्र में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। हिंदुओं की दुकानों और घरों को लूटा गया। कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए। कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्हें पुलिस बलों और हिंदुओं को बचाने के लिए अर्धसैनिक बलों को तैनात करना चाहिए। ममता बनर्जी के नेतृत्व में बंगाल में आम पुलिस बल और हिंदू सुरक्षित नहीं हैं। कल हम विधानसभा में जोरदार तरीके से अपनी आवाज उठाएंगे, हम कलकत्ता उच्च न्यायालय की विशेष पीठ के समक्ष याचिका दायर करेंगे।’

Leave a Reply

Next Post

सीएम योगी ने मेधावियों को किया सम्मानित, बालिकाओं की सराहना कर बोले- बालक भी खूब मेहनत करें

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 12 जून 2025। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न बोर्डों के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया और उनका उत्साह बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने मेधावियों को एक लाख रुपये का चेक, एक टैबलेट, प्रशस्ति पत्र […]

You May Like

अति पिछड़े और कामकाजी समाजों को मिले सत्ता संगठन में भागीदारी- त्रिलोक श्रीवास....|....स्वतंत्र भारद्वाज को कोर्ट से मिली तीन हफ्ते की अंतरिम जमानत....|....आचार्य अनिरुद्धाचार्य बोले- साइबर ठगी से सावधान रहना जरूरी....|....छत्तीसगढ़ के जंगलों में फिर दौड़ेंगे काले हिरण....|....छत्तीसगढ़ में सर्पदंश मुआवजा फर्जीवाड़ा....|....पीएम आवास योजना पर आमने-सामने....|....त्विशा शर्मा कांड में आरोपी गिरिबाला सिंह को हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं....|....बारिश न बने बाधा, इसलिए राहुल गांधी की सभा वाटरप्रुफ डोम में, तैयारियां शुरू....|....पीएम मोदी के जन्मदिन पर MP आएंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन....|....22 साल बाद स्विट्जरलैंड में सजेगी विश्व शतरंज की बिसात