टीम इंडिया की बादशाहत कायम, टी20 विश्व कप जीतने के बावजूद भारत को पीछे नहीं कर पाया इंग्लैंड

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 17 नवंबर 2022। आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में भारतीय टीम शीर्ष पर बनी हुई है। भारत के पास 268 रेटिंग प्वाइंट हैं और वह दूसरे स्थान पर मौजूद इंग्लैंड से तीन अंक आगे हैं, जिसके पास 265 रेटिंग प्वाइंट हैं। इंग्लैंड की टीम ने टी20 विश्व कप अपने नाम किया है। वहीं, फाइनल में इंग्लैंड से हारने वाला पाकिस्तान तीसरे स्थान पर है। पाकिस्तान के पास 258 रेटिंग प्वाइंट हैं। भारतीय टीम शुक्रवार से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। यहां जीत हासिल कर भारत के पास पहले पायदान पर अपनी स्थिति मजबूत करने का मौका होगा।

टी20 विश्व कप की शुरुआत से पहले भारतीय टीम इंग्लैंड से पांच अंक आगे थी। भारत के पास 268 रेटिंग प्वाइंट थे। वहीं, इंग्लैंड के पास 263 प्वाइंट थे। इसके बाद रोहित शर्मा की टीम ने ग्रुप स्टेज में अपने पांच मैचों में से चार में जीत हासिल की, जबकि इंग्लैंड केवल तीन मैच ही जीत सका। सेमीफाइनल मुकाबले से पहले दोनों टीमों के बीच छह अंक का अंतर हो गया।

फाइनल में पहुंचने के बावजूद पाकिस्तान को एक अंक का नुकसान
सेमीफाइनल में, जोस बटलर की टीम ने एकतरफा मुकाबले में भारत को 10 विकेट से हरा दिया और इसके बाद एमसीजी में पाकिस्तान पर रोमांचक जीत हासिल कर टी20 विश्व कप अपने नाम किया। अब भारत 268 अंकों के साथ शीर्ष पर है जबकि इंग्लैंड के पास 265 अंक हैं। पाकिस्तान 258 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका (256) चौथे, न्यूजीलैंड (253) पांचवें और ऑस्ट्रेलिया (252) छठे स्थान पर है। पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप की शुरुआत 259 अंकों के साथ की और फाइनल में पहुंचने के बावजूद टूर्नामेंट के अंत में टी20 टीम रैंकिंग में एक रेटिंग अंक गंवा दिया। यह टीम इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल सहित छह में से तीन मैच हार गई थी।

न्यूजीलैंड से हारा तो ताज गंवा देगा भारत
अब वनडे विश्व कप में एक साल से कम का समय बचा है। ऐसे में टी20 मैच कम होंगे। हालांकि, भारत के पास न्यूजीलैंड के हराकर शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत करने का मौका है। वेलिंगटन में 18 नवंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज में अगर भारतीय टीम 3-0 के अंतर से जीत हासिल करती है तो भारत के पास 269 रेटिंग प्वाइंट होंगे। वहीं, केन विलियम्सन की अगुआई में न्यूजीलैंड 3-0 से सीरीज अपने नाम करता है, तो भारतीय अपना शीर्ष स्थान गंवा देगी और इंग्लैंड दुनिया की नंबर एक टी20 टीम होगी। वही, न्यूजीलैंड दक्षिण अफ्रीका को पीछे करते हुए पाकिस्तान के करीब पहुंच जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

फीफा विश्व कप पर 20 साल से यूरोप का दबदबा, मेसी-नेमार पर दक्षिण अमेरिकी वर्चस्व बनाने की चुनौती

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   दोहा 17 नवंबर 2022। फीफा विश्वकप शुरू होने में चार दिन का समय शेष है और चर्चाओं का बाजार फिर गर्म है कि इस बार यूरोपियन दबदबा टूटेगा या नहीं। पिछले 20 सालों से यूरोपीय देशों ने फीफा विश्वकप पर अपना एकाधिकार जमा रखा है। 2002 […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर