कुमुली पहाड़ी दर्रे से 40 फुट गहरी खाई में गिरी कार, आठ श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

चेन्नई 24 दिसंबर 2022। तमिलनाडु के थेनी जिले के कुमुली पहाड़ी दर्रे से एक कार के 40 फुट गहरे गड्ढे में गिरने से आठ सबरीमाला श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई। जिला कलेक्टर केवी मुरलीधरन ने इसकी जानकारी दी है।  दो घायलों को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैसे हुआ हादसा
पुलिस अधिकारी के मुताबिक पहाड़ी रास्ते में मोड़ पर चालक के वाहन से नियंत्रण खो देने के कारण दुर्घटना होने की आशंका जताई जा रही है। अधिकारी ने कहा कि सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतकों में एक नाबालिग लड़का भी शामिल है और वे जिले के अंदीपट्टी के रहने वाले थे। वे सबरीमाला से लौट रहे थे। 

 बैतूल के पास एनएच47 पर हादसा, चलते ट्रक के पीछे घुसी कार, चार की मौत

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल में शुक्रवार देर रात नेशनल हाइवे नंबर 47 पर भीषण हादसा हो गया। इसमें रेलवे के सेक्शन इंजीनियर सहित चार की मौत हो गई। हाइवे पर चलते ट्रक के पीछे से कार घुसने से यह हादसा हुआ। यह दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस घटना की जांच कर रही है। मरने वालों में दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।हादसा बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र में एनएच 47 पर हुआ। बैतूल से नागपुर जा रही कार ओवरटेक करते समय भिलाई गांव के पास एक ट्रक के पीछे घुस गई। इससे कार के परखच्चे उड़ गए। घटना में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक की हालत गंभीर थी, उसे नागपुर रैफर किया गया था। इलाज के दौरान वहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक रेलवे के सेक्शन इंजीनियर संजीव कांत भगत और ट्रैक मैन राजकुमार सिसोदिया कार में बैतूल से नागपुर जा रहे थे। उनके साथ दो महिलाएं भी थी। उस समय ट्रक को ओवरटेक करते समय कार चलते ट्रक के पीछे घुस गई। कार राजकुमार सिसोदिया चला रहा था। उनकी और दोनों महिलाओं की घटनास्थल पर मौत हो गई। संजीव कांत भगत कार में फंस गए थे। उन्हें बाहर निकाला गया। उनकी हालत गंभीर थी। उन्हें मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से उन्हें नागपुर रैफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है। दोनों महिलाओं की शिनाख्त नहीं हुई है। दोनों को रिश्तेदार बताया जा रहा है। यह भी पता चला है कि एक महिला गर्भवती थी।  

Leave a Reply

Next Post

405 खिलाड़ियों में से सिर्फ 80 बिके, 29 विदेशी, पांच खिलाड़ियों को 10 करोड़ रुपये से ज्यादा मिले

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 24 दिसंबर 2022। आईपीएल-2023 का मिनी ऑक्शन विदेशी क्रिकेटरों के लिए मेगा ऑक्शन बन गया। आईपीएल फ्रेंचाइजी मालिकों ने विदेशी क्रिकेटरों पर दिल खोलकर पैसे लुटाए। बोली इतनी बड़ी लगी कि आईपीएल इतिहास के सारे रिकॉर्ड टूट गए। इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन को […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण