छत्तीसगढ़ आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, रायपुर में मोदी@20 किताब पर करेंगे बात, CM भूपेश ने दिया तीज पर्व का न्यौता

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 26 अगस्त 2022। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 27 अगस्त को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गृहमंत्री अमित शाह को रायपुर आने पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति को देखने अपने निवास में आमंत्रित किया है। सीएम हाउस में पोला और हरितालिका तीज पर्व का कार्यक्रम रखा गया है। सीएम भूपेश बघेल ने गुरुवार की शाम गृहमंत्री अमित शाह से फोन पर बात की और उन्हें बताया कि छत्तीसगढ़ की वैभवशाली लोक संस्कृति का रंग सभी त्योहारों में देखने को मिलता है। आपके छत्तीसगढ़ आगमन पर हम आपको इसकी झलक से परिचित कराना चाहते हैं। 

बता दें कि तीज पर्व छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक पर्व है। छत्तीसगढ़ के निवासी अपनी मिट्टी से जुड़े त्योहार को धूमधाम और उल्लास के साथ मनाते हैं। गृहमंत्री अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय कार्यकाल को लेकर प्रकाशित पुस्तक मोदी @20 पर प्रदेश के चुनिंदा प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। राजधानी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में दोपहर 3.30 बजे से आयोजित कार्यक्रम के लिए अलग-अलग वर्ग के लोगों को न्योता भेजा गया है। शाह सिर्फ संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ही रायपुर आ रहे हैं। संवाद के बाद केंद्रीय गृह मंत्री शाम 5.30 बजे भाजपा के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर जाएंगे। नेताओं से मुलाकात और चर्चा के बाद वे शाम 7.20 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

एनआईए के नए भवन का उद्घाटन होगा

बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह 27 अगस्त को नवा रायपुर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के नए प्रदेश कार्यालय भवन का उद्घाटन करेंगे। नवा रायपुर के अटल नगर में दोपहर 2.30 बजे कार्यक्रम रखा गया है। सीएम भूपेश बघेल कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम में एनआइए के महानिदेशक दिनकर गुप्ता भी उपस्थित रहेंगे। बता दें कि अमित शाह 27 अगस्त को दोपहर को रायपुर पहुंचेंगे। 5 घंटे से अधिक समय तक शाह रायपुर में रहेंगे और शाम को दिल्ली वापस लौट जाएंगे। गृहमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।

Leave a Reply

Next Post

मस्तुरी में भगवान गणेश की ऐतिहासिक मूर्ति ले गए बदमाश, मंदिर के पुजारी को बंदूक की नोंक पर बनाया बंधक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           बिलासपुर 26 अगस्त 2022। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बड़ा अजीब मामला सामने आया है। मस्तूरी क्षेत्र के पाली में भंवर गणेश की ऐतिहासिक प्रतिमा को अज्ञात लोग उठाकर ले गए हैं। घटना बीती रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। अज्ञात लोगों ने मंदिर […]

You May Like

रायपुर और दुर्ग में ईडी का छापा....|....कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शनः वोट बचाओ, देश बचाओ के नारे पर जुटे कार्यकर्ता....|....भोपाल में कार्बाइड गन बैन! पुलिस आयुक्त ने जारी किए आदेश....|....मुफ्त लगे स्मार्ट मीटर बने जी का जंजाल....|....एक नवंबर को कांग्रेस की रैली: 14 जोन में बंटा रामलीला मैदान....|....गोड़धोइया नाला परियोजना: सीएम योगी एक नवंबर को करेंगे लोकार्पण....|....विवादित पोस्ट की भाषा पर चुनाव आयोग ने मांगी माफी....|....भारत ने वीटो पावर के इस्तेमाल पर उठाए सवाल....|....एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा - कांग्रेस....|....कार्यकर्ताओं को अपमानित कर रही भाजपा प्रभारी - दीपक बैज