डेनिल मेदवेदेव ने ATP फाइनल्स टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में वर्ल्ड नंबर-3 डोमिनिक थिएम को 4-6, 7-6, 6-4 से हराया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

डेनिल मदवेदेव का टूर्नामेंट में धमाकेदार प्रदर्शन

खिताबी मुकाबले में हार गए डोमिनक थीम

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रूस के टेनिस स्टार डेनिल मेदवेदेव ने साल की शुरुआत खिताब जीत के साथ की। उन्होंने लंदन में खेले गए ATP फाइनल्स टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम को शिकस्त दी। 2 घंटे 30 मिनट चले मुकाबले में दुनिया के नंबर-4 मेदवेदेव ने वर्ल्ड नंबर-3 थिएम को 4-6, 7-6, 6-4 से हराया। इसी का साथ मेदवेदेव ने थिएम से इस साल यूएस ओपन के सेमीफाइनल में मिली हार का बदला भी ले लिया है।

खिताब विजेता मेदवेदेव को 57 लाख डॉलर (करीब 42.27 करोड़ रुपए) प्राइज मनी मिली। मैच जीतने के बाद मेदवेदेव कहा कि वे अपना यही प्रदर्शन आगे भी जारी रखना चाहते हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलियन ओपन में भी खुद से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

पहला सेट जीतने के बाद थिएम ने मैच गंवाया

सितंबर में यूएस ओपन ग्रैंड स्लैम जीतने वाले थिएम ने शुरुआत शानदार की थी। उन्होंने पहला सेट अपने नाम किया था। इसके बाद दूसरा मुकाबला टाई ब्रेकर में गया, जो मेदवेदेव ने जीता। तीसरे सेट में थिएम फिके नजर आए और 6-4 के अंतर से सेट और खिताब गंवा दिया।

मेदवेदेव ने दूसरी बार थिएम को शिकस्त दी

थिएम और मेदवेदेव अब तक 5 बार आमने-सामने आ चुके हैं। इस दौरान रूसी प्लेयर ने 2 बार मुकाबला अपने नाम किया, जबकि 3 बार थिएम विजयी रहे। इस फाइनल से पहले दोनों के बीच पिछला मुकाबला इसी साल यूएस ओपन के सेमीफाइनल में हुआ था। तब थिएम ने मेदवेदेव को 6-2, 7-6, 7-6 से शिकस्त दी थी।

सेमीफाइनल में मेदवेदेव ने नडाल को हराया था

मेदवेदेव ने सेमीफाइनल में बड़ा उलटफेर किया था। उन्होंने स्पेन के वर्ल्ड नंबर-2 राफेल नडाल को 3-6, 7-6, 6-3 से हराया था। नडाल के खिलाफ मेदवेदेव की यह पहली जीत रही। अब तक दोनों के बीच 4 मैच हुए, जिनमें नडाल ने 3 बार मेदवेदेव को शिकस्त दी।

वहीं, थिएम ने सेमीफाइनल में वर्ल्ड नंबर-1 सर्बिया के नोवाक जोकोविच को 7-5, 6-7, 7-6 से शिकस्त दी थी। 2010 से अब तक खेले गए 11 सीजन में जोकोविच ने सबसे ज्यादा 4 बार यह खिताब जीता है। दो बार रोजर फेडरर ने बाजी मारी है।

Leave a Reply

Next Post

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष कर रहे सतही राजनीति- मोहम्मद असलम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर 23 नवंबर 2020। अभनपुर में घटी घटना पर भाजपा सतही राजनीति कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष द्वारा युवक की खराब आर्थिक स्थिति और बीमारी को वजह बताकर घटना में राजनीतिक रोटी सेंकने की कोशिश की गई, लेकिन उनके मंसूबे कामयाब नहीं हुए। प्रदेश […]

You May Like

त्योहारों में जमकर खाएं मिठाई-पकवान....|....भारत बनाम न्यूजीलैंड: वनडे सीरीज के लिए ऑकलैंड पहुंचे विराट कोहली....|....नोवाक जोकोविच ने गंवाया फेडरर की बराबरी का मौका....|....सुरक्षा परिषद में अस्थायी सीट के लिए भारत की दावेदारी....|....देश की ऊर्जा जरूरतों को नई ताकत देगा एनटीपीसी लारा....|....सूरजपुर में बिना पंजीयन चल रहा था पैरामेडिकल कॉलेज....|....इंदौर में शुक्रवार से शुरू होगा मराठी फूड फेस्टिवल जत्रा....|....चीते की मौत के मामले में एसटीएफ की जांच तेज....|....गृहमंत्री अमित शाह का ऐलान: यूपी में लागू करेंगे यूसीसी....|....स्पेशल कैंपेन 6 के अंतर्गत एसईसीएल ने निर्धारित लक्ष्यों को किया पार, स्क्रैप निपटान से अर्जित किए ₹26.17 करोड़