बिहार पुलिस ने मोस्टवांटेड अपराधी को मार गिराया, एनकाउंटर के दौरान STF के जवान को भी लगी गोली

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

गोपालगंज 08 फरवरी 2025। गोपालगंज में पुलिस और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। शुक्रवार मध्य रात्रि इनामी कुख्यात मनीष यादव को एसटीफ और बिहार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मार गिराया है। इधर, अपराधी की लगी गोली से एक एसटीफ का जवान भी घायल हो गया है। जिसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक घायल जवान की स्थिति अब खतरे से बाहर है। घटना गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द गांव के पास की बताई जा रही है। रामपुर खुर्द गांव में हुए इस एनकाउंटर में कुख्यात मनीष यादव मारा गया।

50 हजार रुपये का इनाम घोषित था
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कुख्यात मनीष यादव पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। वह कई मामलों में पुलिस को उसकी तलाश थी। पूर्व मुखिया अरविंद यादव हत्याकांड का वह नामजद आरोपी था। उस पर गोपालगंज जिले में कई हत्या के मामले दर्ज थे। मुखिया अरविंद यादव की हत्या के बाद गोपालगंज एसपी ने उस पर ₹50000 का इनाम रखा था। अपराधी मनीष यादव गोपालगंज जिले के ऊंचकागाव थाना क्षेत्र के भगवान टोला गांव का निवासी था ।

बाबू गैंग’ के नाम से तैयार किया गैंग
मनीष यादव ने लूट और डकैती जैसे संगीन अपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए ‘बाबू गैंग’ के नाम से गैंग खड़ा किया है। ‘बाबू गैंग’ में शामिल कई सदस्यों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस को ‘बाबू गैंग’ के लीडर की लंबे समय से तलाश चल रही थी। हर बार पुलिस टीम को चकमा देकर भाग जाता था। पुलिस को इस बार ‘बाबू गैंग’ के लीडर मनीष यादव के पहुंचने की पुख्ता जानकारी मिली, जिसके बाद इलाके में नाकेबंदी कर पुलिस ने गिरफ्तार करने की कोशिश की, लेकिन मुठभेड़ में कुख्यात मनीष यादव मारा गया।

‘बाबू गैंग’ के नाम से तैयार किया गैंग

Leave a Reply

Next Post

सत्ता पक्ष ने ऐतिहासिक बताया, विपक्ष का हंगामा; भाजपा बोली- मध्य वर्ग को बड़ी राहत दी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 08 फरवरी 2025। लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष में सियासी तकरार जारी रही। भाजपा ने बजट को ऐतिहासिक बताया और कहा कि मध्य वर्ग को पहले कभी इतनी बड़ी राहत नहीं मिली। पीएम मोदी के कार्यकाल में विदेशी […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही