पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष कर रहे सतही राजनीति- मोहम्मद असलम

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 23 नवंबर 2020। अभनपुर में घटी घटना पर भाजपा सतही राजनीति कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष द्वारा युवक की खराब आर्थिक स्थिति और बीमारी को वजह बताकर घटना में राजनीतिक रोटी सेंकने की कोशिश की गई, लेकिन उनके मंसूबे कामयाब नहीं हुए। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता मोहम्मद असलम ने आरोप लगाया कि भूपेश सरकार के अल्प कार्यकाल में लिए गए फैसलों और विकास योजनाओं की सफलता से भाजपा नेता हताश हो गए हैं और हताशा में हर घटनाओं को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जनता सत्यता जानती है और वह इनके झांसे में आने वाली नहीं है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता मोहम्मद असलम ने जारी बयान में कहा कि भाजपा नेता विधानसभा चुनाव और उसके बाद के उपचुनावों में मिले झटकों से उबर नहीं पा रहे हैं। पन्द्रह सालों के कुशासन का ऐसा करंट लगा कि अस्तित्व बचाने के लिए इन्हें मुद्दे तलाशने पड़ रहे हैं। भूपेश सरकार के किसानों, मजदूरों, आम जनों और सरकारी कर्मचारियों के हित में लिए गए निर्णयों से लोगों का भरोसा जगा है और अब वे भाजपा नेताओं के उकसावे में आने वाले नहीं है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता मोहम्मद असलम ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को सिर्फ राजनीति के लिए संवेदनशील मसलों और घटनाओं को हवा देने की जगह सरकार के किसान-मजदूरों के हित में लिए जा रहे फैसलों पर सकारात्मक राजनीति करते हुए सहयोग देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को 2500 रुपए प्रतिक्विंटल में धान खरीदी और पर्याप्त संख्या में बारदाना उपलब्ध कराने के लिए केन्द्र सरकार से अनुरोध करना चाहिए। एक देश एक राशन कार्ड योजना में भी छत्तीसगढ़ को शीघ्र शामिल कर यहां के लोगों को भी योजना का लाभ दिलाने पहल करना चाहिए। इसी तरह केन्द्र प्रवर्तित उन योजनाओं का लाभ छत्तीसगढ़ के लोगों को दिलाने के लिए पहल करनी चाहिए जिनका लाभ यहां के लोगों को नहीं मिल रहा है।

Leave a Reply

Next Post

ड्रग्स केस में गिरफ्तार कॉमेडियन भारती सिंह और पति हर्ष लिंबाचिया को मिली जमानत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           मुंबई 23 नवंबर 2020। कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को मुंबई के नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेज (NDPS) कोर्ट से जमानत मिल गई है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने गांजा लेने के आरोप में भारती को शनिवार को और हर्ष को रविवार को […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप