कांग्रेस ने एमपी समेत तीन राज्यों के लिए जारी की उम्मीदवारों की सूची

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 15 अक्टूबर 2023। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में अगले महीने से होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 229 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इनमें मध्यप्रदेश से 144, छत्तीसगढ़ से 30 और तेलंगाना से 55 उम्मीदवारों के नाम हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को पार्टी ने छिंदवाड़ा से टिकट दिया है। CM शिवराज सिंह के खिलाफ बुधनी से विक्रम मस्ताल को उतारा गया है। मस्तल ने 2008 में आई रामायण में हनुमान का किरदार निभाया था। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उनकी परम्परागत सीट पाटन से और डिप्टी CM टीएस सिंहदेव को अंबिकापुर से प्रत्याशी बनाया गया है।

चुनाव आयोग ने 9 अक्टूबर को 5 राज्यों में मतदान के तारीख की घोषणा की थी। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर तो छत्तीसगढ़ में 2 चरणों में 7 और 17 नवंबर को वोटिंग होगी। राजस्थान में 25 नवंबर, मिजोरम में 7 नवंबर और तेलंगाना में 30 नवंबर को चुनाव होंगे। पांच राज्यों में 3 दिसंबर को नतीजे आएंगे।

तीनों राज्यों की 210 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान बाकी
कांग्रेस ने मध्यप्रदेश की 230 सीटों में से 144 पर नामों का ऐलान किया है। 86 सीटों पर ऐलान बाकी है। छत्तीसगढ़ की 90 सीटों में से 30 सीटों पर नामों की घोषणा हुई है। यहां 60 सीटें बाकी हैं।तेलंगाना में 119 सीटों में से 55 पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान हुआ है। अभी यहां 64 सीटों पर नाम आना बाकी है। कुल-मिलाकर तीनों राज्यों की 210 सीटों पर अभी प्रत्याशियों के नाम का ऐलान अगले कुछ दिनों में होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में भाजपा ने 85 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए
छत्तीसगढ़ में भाजपा उम्मीदवारों की दो लिस्ट आ चुकी हैं। पहली लिस्ट में 21 प्रत्याशियों की घोषणा हुई थी। दूसरी लिस्ट में 64 प्रत्याशियों की घोषणा की गई। छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 90 सीटें हैं, भाजपा 85 पर उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है।

अगली सूची में महिलाओं को दी जाएगी प्राथमिकता

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाजी ने विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की पहली सूची जारी होने पर कहा कांग्रेस द्वारा जिन्हें भी उम्मीदवार बनाया गया है, वो जीतेंगे। हर सीट पर चर्चा के बाद यह सूची जारी की गई है। भाजपा ने उन्हें टिकट दिया है, जिन्हें जनता पहले ही नकार चुकी है। पार्टी ने मुझे चित्रकूट विधानसभा से चुनाव लड़ने को कहा है। पार्टी कार्यकर्ता और लोग यहां काम करेंगे। अगर मैं यहां चुनाव प्रचार भी ना करूं तो लोग मुझे जिताएंगे। चित्रकूट सीट के निवासी हमारे परिवारजन हैं। हमारे सीएम भी किसी भी सीट से चुनाव लड़कर जीत सकते हैं। अगली सूची में महिलाओं को भी प्राथमिकता दी जाएगी। 

सीएम बघेल, पाटन सीट से लड़ेंगे चुनाव

छत्तीसगढ़ में उम्मीदवारों की पहली सूची में सीएम भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव  का भी नाम है। भूपेश बघेल पाटन सीट से और सिंहदेव अंबिकापुर सीट से चुनाव लड़ेंगे। कोरबा से पार्टी जय सिंह अग्रवाल, कवर्धा से मोहम्मद अकबर, खैरागढ़ से यशोदा वर्मा, कांकेर से शंकर ध्रुव, नारायणपुर सीट से चंदन कश्यप, दंतेवाड़ा से के छविंद्र महेंद्र कर्मा और बस्तर से लखेश्वर बघेल को उम्मीदवार बनाया गया है। 

एमपी में 144 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 144 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। लहार सीट से पार्टी ने वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह को मैदान में उतारा है। वहीं ग्वालियर ग्रामीण से साहब सिंह गुर्जर और ग्वालियर पूर्व से सतीश सिकरवार को टिकट दिया गया है। दतिया से अवधेश नायक, शिवपुरी से केपी सिंह, राघोगढ़ से जयवर्धन सिंह, सतना से सिद्धार्थ कुशवाहा, सिवनी से आनंद पंजवानी, बैतूल से निलय डागा, हरदा से राम किशोर दोंगे और भोपाल मध्य से पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेता आरिफ मसूद को टिकट दिया है। 

Leave a Reply

Next Post

माँ दुर्गा के नव अवतार का फोटो शूट एक दिन में करने वाली पहली एक्ट्रेस हैं एकता जैन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 17 अक्टूबर 2023। बॉलीवुड की बहुत सारी फिल्मों जैसे – खली बली, ज़िंदगी एक शतरंज और त्राहिमाम और शगुन, अपुन तो वैसे ही और शाका लाका बूम बूम” जैसे टीवी शोज़ में अपनी अदाकारी का जादू दिखा चुकी अभिनेत्री एकता जैन हर त्योहार को बड़े उत्साह […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी