टुटेजा और ढेबर उगल रहे राज, शराब कारोबारी पप्पू ढिल्लन के घर फिर छापेमारी जारी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

दुर्ग 08 मई 2024। छत्तीसगढ़ के कथित आबकारी घोटाला मामले में ईओडब्ल्यू (EOW) की टीम ने एक बार फिर से शराब कारोबारी पप्पू ढिल्लन के घर पर छापेमारी की है. ईओडब्ल्यू की टीम ने पप्पू ढिल्लन के भिलाई के नेहरू नगर निवास में दबिश दी है. ढिल्लन के घर ईओडब्ल्यू के 6 अधिकारी सुबह से छानबीन के रहे हैं. बता दें कि कथित शराब घोटाले में अप्रैल माह में भी एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम कारोबारी के घर छानबीन की थी. मामले में अब अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर के बयान के बाद एक बार फिर से पप्पू ढिल्लन के घर ईओडब्ल्यू के अधिकारी पहुंचे हैं।

ED की रडार में छग पुलिस के अधिकारी- कर्मचारी महादेव सट्टा में मनी लॉड्रिंग और हवाला मामले की प्रवर्तन निदेशालय ने फिर से जांच शुरू कर दी है। रायपुर-दुर्ग के आधा दर्जन पुलिस वालों व कारोबारियों को समंस जारी किया गया है। इन सभी के नाम अब तक गिरफ्तार हो चुके आरोपियों के बयान में आ चुके हैं। खबर है कि ईओडब्ल्यू इनमें से कुछ से पूछताछ कर चुकी है। अब मंगलवार को कुछ ईडी दफ्तर पहुंचे थे। उनका बयान दर्ज किया गया है। सुबह से शाम तक पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। इस बीच चर्चा है कि महादेव सट्टा में ईडी कुछ संदेहियों के यहां छापेमारी कर सकती है। ईडी की कुछ टीम जांच के लिए दूसरे राज्य भी गई है, क्योंकि ईडी, ईओडब्ल्यू और पुलिस की जांच के बाद भी महादेव सट्टा की आईडी खुलेआम ऑनलाइन बेची जा रही है।

सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म में महादेव सट्टा की आईडी बिक रही है। प्रमोटर ने महादेव सट्टा के अलावा अलग-अलग नाम की गूगल में एप बनाया है। वे उसकी आईडी और पासवर्ड 100-100 रुपए में सटोरियों को बेच रहे हैं। सटोरिये आईडी लेकर आईपीएल के मैचों में दांव भी लगा रहे हैं। यानी लगातार कार्रवाई के बाद भी ये बंद नहीं हो रहा है। रोज करोड़ों रुपए दांव लग रहा है और हवाला के माध्यम से पैसा विदेश जा रहा है। सैकड़ों खाते में सट्टे का पैसा जमा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

लिव इन रिलेशनशिप भारतीय संस्कृति के लिए 'कलंक' : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली/बिलासपुर 08 मई 2024। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने लिव इन रिलेशनशिप को लेकरअहम फैसला दिया है.अदालत ने लिव इन रिलेशनशिप को ‘कलंक’ बताया है. अदालत ने कहा है कि यह भारतीय संस्कृति के लिए कलंक है. हाई कोर्ट ने अपनी टिप्पणी में कहा कि यह […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी