मनी लॉन्ड्रिंग केस में आईएएस समीर विश्नोई सहित तीन गिरफ्तार; कलेक्टर रानू साहू से पूछताछ

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 13 अक्टूबर 2022। छत्तीसगढ़ में पिछले तीन दिनों से जारी ईडी की कार्रवाई के बीच आईएएस अफसर समीर विश्नोई सहित दो कोयला व्यापारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों को ईडी ने पूछताछ के लिए बुधवार को बुलाया था। कोयला व्यापारियों में सूर्यकांत तिवारी के चाचा लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल शामिल हैं। वहीं सूर्यकातं तिवारी फरार बताया जा रहा है। तीनों को गिरफ्तारी मनी लॉन्ड्रिंग केस में की गई है। कुछ देर बाद तीनों को कोर्ट में पेश कर ईडी कस्टडी की मांग करेगी।  इस बीच रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू लौट आई हैं। ईडी उनसे और उनके पति व माइनिंग डायरेक्टर जेपी मौर्या से पूछताछ कर रही है।

आईएएस जेपी मौर्य सहित अन्य ये कल से हो रही थी पूछताछ
प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने रायपुर के सयाजी होटल में अपना कैंप ऑफिस बना रखा है। यहीं पर अफसरों से पूछताछ की जा रही है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में चल रही कार्रवाई के बीच माइनिंग डायरेक्टर जेपी मौर्य और चिप्स (छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रमोशन सोसायटी) के सीईओ समीर विश्नोई और उनकी पत्नी से कल से ही ईडी पूछताछ कर रही ही थी। दोनों अफसरों को बुधवार शाम को ही कैंप ऑफिस बुलाया गया था। अब रायगढ़ कलेक्टर को भी इस पूछताछ में शामिल कर लिया गया है। यह भी बताया जा रहा है कि रानू साहू की मौजूदगी में आज कलेक्टर बंगले की जांच की जाएगी।

सूर्यकांत ने लगाया था तख्तापलट की साजिश का आरोप
दरअसल, करीब तीन माह पहले जुलाई में इनकम टैक्स की टीम ने कोयला खनन से जुड़े व्यापारियों के यहां छत्तीसगढ़ के कई जिलों में छापे मारे थे। इनमें कोल व्यापारी सूर्यकांत तिवारी भी शामिल हैं। उनके रायपुर और महासमुंद स्थित मकानों पर कार्रवाई की गई थी। कोरबा के भी कुछ कारोबारियों के ठिकानों पर रेड हुई। इसके बाद सूर्यकांत ने दावा किया था कि इनकम टैक्स अफसर बार-बार उन पर दबाव बना रहे थे कि वह सीएम हाउस से जुड़े अधिकारी का नाम लें तो वह “छत्तीसगढ़ के एकनाथ शिंदे” बन सकते हैं। यानि छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री। 

रानू साहू ने लिखा पत्र-बीमार थी, जांच में सहयोग करेंगे
इस बीच सोशल मीडिया पर कलेक्टर रानू साहू का एक पत्र भी वायरल हो रहा है। प्रवर्तन निदेशालय के जांच अधिकारी के नाम लिखे गए इस पत्र में कहा गया है कि वे 10 और 11 अक्तूबर को अवकाश पर थीं और हैदराबाद में अपना उपचार करा रही थीं। इस दौरान डॉक्टरों ने उनका एक माइनर ऑपरेशन भी किया है। उसकी रिपोर्ट भी पत्र के साथ अटैच करने की बात कही गई है। आगे बताया गया है कि वे 12 अक्तूबर से अपने कार्यस्थल रायगढ़ पहुंच गई हैं। जांच में पूरा सहयोग करने की भी बात है। 

रानू साहू की मौजूदगी में होगी बंगले की जांच
रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू के नहीं होने पर ईडी ने उनके बंगले को सील कर दिया था। इसके साथ ही दो कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। इस बंगले के चार कमरों को काफी अहम माना जा रहा है। अब कलेक्टर रानू साहू की मौजूदगी में संभवत: गुरुवार को बंगले की सील खोलेगी और उनके सामने ही जांच शुरू करेगी। बताया जा रहा है कि बुधवार देर शाम प्रवर्तन निदेशालय के डायरेक्टर संजय मिश्रा भी रायपुर पहुंच गए हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है। 

छत्तीसगढ़ में तीन दिनों से जारी है ईडी की कार्रवाई
छत्तीसगढ़ के कई शहरों में मंगलवार तड़के से ही ईडी की कार्रवाई जारी है। इस दौरान ईडी ने एक IAS अफसर के घर से करीब चार करोड़ रुपये की नकदी, सोना, करोड़ों की ज्वैलरी और दस्तावेज बरामद किए हैं। हालांकि यह नहीं बताया गया है कि ये सब सामान कहां से बरामद किया गया है। कहा जा रहा है कि CRPF के करीब 200 जवान और छत्तीसगढ़ पहुंच गए हैं। रायपुर के अलावा रायगढ़,बिलासपुर, कोरबा में भी कार्रवाई जारी है। ईडी के टारगेट में कोयला और रेत का कारोबार करने वाले लोग ज्यादा हैं। 

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में आरटीआई ऑनलाइन: ऐसा करने वाला छठवां राज्य

शेयर करेअब विभागों में गए बिना दाखिल हो जाएगा आवेदन, अपील भी हो सकेगी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 13 अक्टूबर 2022। छत्तीसगढ़ में अब लोगों को सूचना के अधिकार के तहत विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वह घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस दौरान अगर उनके आवेदन पर […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप