T20 World Cup: सेमीफाइनल में जगह पक्की करने उतरेगा इंग्लैंड, आज श्रीलंका से होगा मुकाबला

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

शारजाह 01 नवंबर 2021। शानदार लय में चल रही इंग्लैंड की टीम आईसीसी टी20 विश्व कप में ग्रुप एक चरण के मुकाबले में सोमवार को यहां जब श्रीलंका के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसकी कोशिश सेमीफाइनल में जगह पक्की करने पर होगी। इंग्लैंड को टूर्नामेंट में पहले ही खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था और टीम ने अपने शुरुआती तीन मुकाबले उसी अंदाज में खेले हैं। इसमें शनिवार को चिर-प्रतिद्वंद्वी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रभावशाली जीत भी शामिल है। इयोन मोर्गन की अगुवाई वाली टीम सभी कमजोर कड़ियों को पूरा करके यहां पहुंची है। उनके पास टीम के खिलाड़ियों का विकल्प भी है लेकिन अभी तक उनके इस्तेमाल की जरूरत नहीं पड़ी है।
इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 विकेट की प्रभावशाली जीत के साथ दूसरी टीमों को यह संदेश भी दे दिया कि उन्हें खिताब का दावेदार क्यों माना जा रहा है। इंग्लैंड के नॉकआउट चरण में पहुंचने की प्रबल संभावनाओं का एक और कारण सलामी बल्लेबाज जोस बटलर की शानदार लय है। ऑस्ट्रेलिया के विश्व स्तरीय गेंदबाज उनकी ताबड़तोड़ नाबाद पारी को रोकने में पूरी तरह विफल रहे।
इंग्लैंड के लिए चिंता की बात सिर्फ मध्यक्रम की लय है। तीन मैचों में बड़ी जीत के कारण मध्यक्रम को बल्लेबाजी का ज्यादा मौका नहीं मिला है लेकिन कप्तान मोर्गन को भरोसा है कि जरूरत के समय ये बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मोर्गन को भले ही बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला हो लेकिन उनकी कप्तानी शानदार रही है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आरोन फिंच की कमजोरी का फायदा उठाने के लिए उन्होंने लेग स्पिनर आदिल राशिद से गेंदबाजी की शुरुआत कराई। इस मैच से पहले मोईन अली यह जिम्मा उठाते थे। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी गेंदबाजी की जरूरत नहीं पड़ी। तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स नई गेंद से इस मैच में शानदार थे और क्रिस जॉर्डन ने भी तीन विकेट लेकर लय में आने के संकेत दिए। आखिरी ओवरों के विशेषज्ञ टाइमल मिल्स ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ थोड़े महंगे थे लेकिन वह पूरे टूर्नामेंट में विकेट लेने में सफल रहे हैं। काम चलाऊ स्पिनर लियाम लिविंगस्टोन ने भी टीम के लिए अच्छा काम किया है, जिससे मोर्गन को गेंदबाजी में एक और अच्छा विकल्प मिला है। शारजाह में इंग्लैंड के दबदबे को रोकने के लिए श्रीलंका को कुछ खास करना होगा।

श्रीलंका का जिम्मा गेंदबाजों पर

श्रीलंकाई खिलाड़ियों की अनुभवहीनता को देखते हुए, टूर्नामेंट में उनके प्रदर्शन को खराब नहीं आंका जाएगा। टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच गंवा बैठी लेकिन अंतिम ओवर चले इस मैच को जीतने का उनके पास भी मौका था। तीन मैचों में दो में हार का सामना करने वाली श्रीलंका की टीम को अंतिम चार में पहुंचने की उम्मीदों को बनाए रखने के लिए इस मुकाबले को जीतना होगा। चरिथ असालंका शानदार लय में है तो वही सलामी बल्लेबाज पाथुम निसांका ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी की। इस विश्व कप में श्रीलंका के गेंदबाजों ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी आखिरी ओवर में डेविड मिलर के बल्ले से छक्का निकलने से पहले तक मैच पर उनकी पकड़ थी।
श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), कुसाल जनिथ परेरा, दिनेश चांदीमल, धनंजया डिसिल्वा, पथुम निसंका, चरित असलंका, अविष्का फर्नांडो, भानुका राजपक्षे, चमिका करुणारत्ने, वानिंदु हसरंगा, दुष्मंता, लाहिरु कुमारा, महेश तीक्षणा, अकिला धनंजय, बिनुरा फर्नांडो।

इंग्लैंड: इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, टॉम कुरेन, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, टाइमल मिल्स, आदिल राशिद, जेसन रॉय, डेविड विली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।

Leave a Reply

Next Post

कश्मीर घाटी के लिए मुश्किल भरा रहा अक्टूबर, आतंकी वारदातों में हुईं 44 मौतें; 13 नागरिकों ने गंवाई जान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर श्रीनगर 01 नवंबर 2021। जम्मू कश्मीर में अक्टूबर का महीना इस साल का अब तक का सबसे कातिल महीना साबित हुआ है। एक ही महीने में आतंकी मुठभेड़ों में कुल 44 मौतें हुई हैं। एक तरफ सुरक्षा बलों ने 19 आतंकियों को एकाउंटर में ढेर किया […]

You May Like

पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप....|....स्काईवॉक शहर के लिये अनुपयोगी, केंद्रीय जेल की सुरक्षा के लिए भी खतरा....|....एसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया....|....कशिका कपूर ने दिखाई अपनी खास दुनिया....|....प्राग में जिंदगी के खूबसूरत रंगों को जीतीं सेज़ल शर्मा....|....आउटसाइडर से इंडस्ट्री की नई सनसनी बनीं रेवती महुरकर