नो मेंस लैंड से दो किलोमीटर की दूरी पर नेपाल लगा रहा मोबाइल टावर, आंतरिक सुरक्षा के लिए बढ़ा खतरा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

श्रावस्ती 01 नवंबर 2023। नो मेंस लैंड से महज दो किलोमीटर की दूरी पर नेपाल तीन नए मोबाइल टावर लगा रहा है। नेपाल में पहले से ही तीन टावर नेपाल सीमा से महज एक किलोमीटर दूरी पर लगे हुए हैं। नए टावर से भारतीय क्षेत्र में नेपाल का दखल संचार के माध्यम से बढ़ेगा। भारत व नेपाल की सीमा खुली हुई है। आने जाने वालों के लिए कुछ औपचारिकताओं को छोड़ दिया जाए तो कोई खास प्रतिबंध नहीं है। इसी का फायदा पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के साथ ही अन्य राष्ट्र विरोधी संगठन उठा रहे हैं। अभी हाल ही में जिले के सीमा क्षेत्र में दो अफगानी नागरिक पकड़े गए थे। इसे देखते हुए नेपाल की सीमा अब पहले जैसी महफूज नहीं है। नो मेंस लैंड से महज एक किलोमीटर पर नेपाल मोबाइल का टावर लगाता जा रहा है।

नेपाल टेलीकॉम नेटवर्क भारतीय क्षेत्र में तीन किलोमीटर तक आसानी से पकड़ रहा है। नेपाल में श्रावस्ती सीमा से सटे इलाके में तीन टावर पहले से ही समस्या बने हुए थे। इसी के बाद नेपाल बाके के गंगापुर गांव में फिर से एक नया मोबाइल टावर लगा रहा है। इसका सामान आ चुका है। इस टावर के प्रारंभ होते ही बघौड़ा क्षेत्र में भी नेपाल का दखल संचार के माध्यम से हो जाएगा।

एसपी के पत्र ने भी की थी पुष्टि
ऑपरेशन कवच के तहत सीमा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान एसपी प्राची सिंह ने नेपाल नेटवर्क का उपयोग भारत में होने की पुष्टि की थी। इसके लिए आईजी को एक पत्र भी एसपी ने लिखा था। इसमें कहा था कि नेपाल सीमा से सटे इलाकों में टावर न होने के कारण लोग नेपाल सिम का उपयोग कर रहे है। इसको उन्होंने देश के लिए खतरा माना था।

तीन किलोमीटर तक पकड़ रहा नेटवर्क
घटना के समय जब पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए सर्विलांस का सहारा लेने का प्रयास करती है, तो दूसरा देश होने के कारण उन्हें अपराधियों की लोकेशन नहीं मिल पाती है। नेपाल में अभी तक मटैहिया, नरैनापुर व भोज भगवानपुर में नेपाल टेलीकॉम का टावर लगा हुआ है। इसका नेटवर्क भारतीय क्षेत्र में तीन किलोमीटर तक स्पष्ट पकड़ता है।

आंतरिक सुरक्षा को खतरा, खुफिया एजेंसियों ने भेजी रिपोर्ट
नेपाल सीमा से पूरा जिला सटा होने के कारण यहां केंद्र व राज्य सरकार की सभी खुफिया एजेंसियां तैनात हैं। नेपाल के गंगापुर सहित तीन स्थानों पर नेपाल टेलीकॉम के नए टावर लगने की सूचना भारत सरकार को भेजी है। एजेंसियों ने अपनी रिपोर्ट में टावर को आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा बताया है।

पहले ही भेजी जा चुकी है रिपोर्ट
एसपी प्राची सिंह का कहना है कि नेपाल के बेउचाहवा में कुछ दिन पूर्व एक टावर लगा है। इसके साथ ही तीन टावर श्रावस्ती बॉर्डर पर नेपाली क्षेत्र में लगे हैं। जिसका नेटवर्क बॉर्डर से तीन किलोमीटर भारतीय क्षेत्र में पकड़ता है। जिसकी रिपोर्ट पहले ही भेजी जा चुकी है। नए टावर की जानकारी नहीं है। पता करके ही कुछ बताया जा सकता है।

Leave a Reply

Next Post

ट्रेन के आगे भी भाजपा का इंजन और ट्रेन के पीछे भी भाजपा का इंजन होगा तो ट्रेन अपनी मंजिल को पहुंचेगी: सतपाल महाराज

शेयर करेडबल इंजन की सरकार के कारण हमने उत्तराखंड में पहाड़ो पर ट्रेन चला ली,राज्य में कांग्रेस ने विकास होने नही दिया कांग्रेस सरकार आई तो केंद्र की मदद लोगो तक पहुंचने नही देगी इसीलिए राज्य और केंद्र दोनो में भाजपा सरकार जरूरी मोदी जी ने छत्तीसगढ़ को 2 लाख […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान