नकल रोकने में असफल व्यापम परीक्षार्थियों को परेशान की

admin
शेयर करे

व्यापम की गलतियों का नुकसान परीक्षा से वंचित परीक्षार्थियों को हुआ

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 29 जुलाई 2025। यूपीएससी की तर्ज पर राज्य में भर्ती परीक्षायें आयोजित करने का वादा करने वाली भाजपा सरकार सुचारू रूप से एक भी परीक्षा आयोजित नहीं कर पा रही है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पिछले दिनों पीडब्ल्यूडी के सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल हो रही थी अब व्यापम की गलतियों की वजह से सैकड़ो परीक्षार्थी आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए। व्यापम नकल रोकने में असफल साबित हो गई है और अपनी असफलताओं का गुस्सा वह परीक्षार्थियों के ऊपर उतार रही है। आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा में व्यापम के मनमानी के चलते सैकड़ो परीक्षार्थी परीक्षा देने से वंचित हो गए। आबकारी आरक्षक में चयनित होने से चूक गए। व्यापम में जानबूझकर किया है ताकि प्रदेश के युवा को सरकारी नौकरी का जो अवसर मिला है उसे चूक जाए।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि व्यापम को नकल रोकने में रुचि कम अभ्यर्थियों को परेशान करने में ज्यादा रूचि नजर आई है। अगर व्यापम ने कोई नियमावली बनाई थी तो उसका समय पर ठीक से प्रचार-प्रसार होना था ताकि परीक्षा केंद्र पहुंचने के बाद परीक्षार्थियों को इस प्रकार से तानाशाही नियम का सामना करना ना पड़े। व्यापम को अब लड़कियों के फूल बांह के कपड़े, साड़ी, बेल्ट, जूता, सोने की बाली, डार्क कलर के कपड़ों से परेशानी हो रही है यह व्यापम की अकर्मण्यता है। आने वाले दिनों में ऐसा ना हो की व्यापम निर्देश जारी कर दे कि परीक्षार्थियों को बिना कपड़े में पेपर देना है?
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि असल मायने में राज्य की सरकार वादा अनुसार युवाओं को सरकारी नौकरी देना नहीं चाहती है इसलिए परीक्षाएं तो आयोजित की जाती है लेकिन उन्हें विघ्न बाधा उत्पन्न करके परीक्षाओं को विवादित किया जाता है ताकि किसी का चयन न हो सके। व्यापम पूरी तरीका से साफ सुथरी परीक्षा आयोजित करने में फेल हो चुकी और अपनी असफलता के लिए वह परीक्षार्थियों को दोषी ठहरा रही है। व्यापम को अपना सिस्टम सुधारना चाहिए, न कि परीक्षार्थियों को परेशान करना चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा ध्रुवीकरण करने के लिए अल्पसंख्यकों को निशाना बनाती हैः भूपेश बघेल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 29 जुलाई 2025। दुर्ग में दो ननों सहित तीन लोगों को गिरफ़्तार कर मानव तस्करी व धर्मांतरण का आरोप लगाने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के राज में पूरे देश में अल्पसंख्यक असुरक्षित हैं। […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज