पुलिस ने राहुल, प्रियंका गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली, 07 अक्टूबर 2026। इंडिया गठबंधन के मार्च के दौरान मंगलवार आकाशवाणी भवन में जबरन घुसने के मामले में दिल्ली पुलिस ने बुधवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया। राहुल-प्रियंका सहित तमाम सांसद, कार्यकर्ता आकाशवाणी भवन में जबरन घुस गए थे। इस मामले में दिल्ली पुलिस को शिकायत मिली थी। 

पुलिस ने बुधवार को बताया कि दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस सांसदों राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा तथा अन्य इंडिया ब्लॉक सांसदों के मंगलवार को भारतीय चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान आकाशवाणी भवन परिसर में बिना अनुमति के प्रवेश करने के संबंध में एफआईआर दर्ज की है।

बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को हटाने और एसआईआर खत्म करने की मांग को लेकर विपक्ष के 19 दलों ने मंगलवार को संसद से निर्वाचन सदन तक मार्च निकाला। पुलिस ने इसे संसद मार्ग पर रोक दिया तो राहुल गांधी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य सांसदों के साथ संसद मार्ग स्थित आकाशवाणी भवन में घुसकर धरने पर बैठ गए थे। उन्होंने सीईसी से मुलाकात होने तक उठने से इन्कार कर दिया। धरना 8 घंटे चला। रात 8 बजे के बाद पुलिस सभी सांसदों को हिरासत में किंग्सवे कैंप लेकर गई और धरना खत्म कराया। रात 10 बजे राहुल समेत सभी सांसदों को रिहा कर दिया गया। 

Leave a Reply

Next Post

एमपी में रिश्वत के आरोपी पटवारी पर अभियोजन मंजूरी

शेयर करेलेकिन 295 भ्रष्टाचार मामलों में अटकी है सरकार की स्वीकृति छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           भोपाल, 07 अक्टूबर 2026। मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की सख्त कार्रवाई के दावों के बीच अभियोजन स्वीकृति को लेकर तस्वीर कुछ अलग नजर आ रही है। भोपाल में आठ हजार रुपये की रिश्वत लेने के […]

You May Like

एमपी में रिश्वत के आरोपी पटवारी पर अभियोजन मंजूरी....|....पुलिस ने राहुल, प्रियंका गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की....|....दिवाली से पहले शुरू हो जाएगा शहर का सबसे ऊंचा फ्लाईओवर....|....मेसी का विदाई मैच: अर्जेंटीना की जर्सी में उमड़ पड़ा जनसैलाब....|....तातोपानी सीमा नाका फिर खुलेगा....|....महिमा चौधरी के हाथों डॉ. डी.के. सोनी को मिला एलीट लीडरशिप अवार्ड 2026....|....शाहरुख खान ने ली अभिषेक बच्चन के करियर की जिम्मेदारी....|....शारदीय नवरात्रि 2026: 11 अक्टूबर को नवरात्रि का पहला दिन....|....अंडे की जगह नाश्ते में क्या खाएं? प्रोटीन से भरपूर हैं ये 5 शाकाहारी विकल्प....|....भाजपा के कुशासन में कानून हाथ जोड़कर खड़ा है और अपराधी तेज़ाब लेकर खुलेआम घूम रहे हैं - दीपक बैज