भोपाल में डिजिटल मुद्रा से बंटेगा राशन

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

भोपाल, 22 नवंबर 2026। सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से भोपाल जिले का चयन केंद्रीय बैंक की डिजिटल मुद्रा पर आधारित राशन वितरण की पायलट परियोजना के लिए किया गया है। इस नई व्यवस्था के कार्यान्वयन के लिए भोपाल जिले के लगभग 14 लाख राशन कार्डधारियों का सत्यापन किया जाएगा। जिला प्रशासन ने दिसंबर तक सत्यापन की यह संपूर्ण प्रक्रिया पूरी करने की समय-सीमा निर्धारित की है। सत्यापन कार्य पूरा होने के पश्चात  एक जनवरी, 2027 से नई डिजिटल प्रणाली से पात्र परिवारों को राशन वितरित किया जाएगा।

डिजिटल मुद्रा प्रणाली की सूची में शामिल होने के लिए पात्र परिवारों के प्रत्येक सदस्य की जानकारी का सत्यापन कराना आवश्यक है। इस प्रक्रिया को तकनीकी भाषा में व्हाइटलिस्टिंग कहा गया है। हितग्राही जिस उचित मूल्य दुकान से नियमित रूप से राशन प्राप्त करते हैं, वहां जाकर परिवार के प्रत्येक सदस्य का ब्योरा दर्ज कराना होगा। सत्यापन के समय यह ध्यान रखना आवश्यक है कि सदस्य के आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर और समग्र पोर्टल में दर्ज मोबाइल नंबर एक ही होना चाहिए। यदि दोनों जगह अलग-अलग नंबर दर्ज हैं, तो हितग्राहियों को पहले आवश्यक संशोधन कराना होगा, जिसके बाद ही डिजिटल सूची में सत्यापन की प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी।

जिला आपूर्ति नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन ने बताया कि राशन कार्डधारी समय रहते अपनी उचित मूल्य दुकान पर पहुंचकर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कराएं। यदि परिवार के किसी सदस्य की जानकारी या सत्यापन प्रक्रिया अधूरी रह जाती है, तो दिसंबर महीने में नई व्यवस्था लागू होने पर राशन प्राप्त करने में तकनीकी कठिनाई आ सकती है। उन्होंने सभी कार्डधारियों को सलाह दी है कि वे अंतिम समय की प्रतीक्षा किए बिना जल्द से जल्द अपनी संबंधित राशन दुकानों पर संपर्क करें और नई सूची में अपना नाम दर्ज कराना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Next Post

10 करोड़ की लोन सेटलमेंट ठगी पर ईओडब्ल्यू का शिकंजा कसा

शेयर करे मुख्य आरोपी मोहित गोगिया के खिलाफ चार्जशीट छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           भोपाल, 22 नवंबर 2026। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने बैंक का लोन सेटल कराने के नाम पर 10 करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में मुख्य आरोपित मोहित गोगिया के खिलाफ भोपाल की विशेष अदालत में आरोप पत्र दाखिल […]

You May Like

पानी के अंदर से गुजरकर देख सकेंगे रंग-बिरंगी मछलियां....|....10 करोड़ की लोन सेटलमेंट ठगी पर ईओडब्ल्यू का शिकंजा कसा....|....भोपाल में डिजिटल मुद्रा से बंटेगा राशन....|....हॉटस्पॉट का डेटाबेस बना मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने की तैयारी....|....व्यापार मेले में खरीदारी के साथ निवेश की पाठशाला....|....राजनाथ बोले- डिग्री से नौकरी का दरवाजा खुलेगा, लेकिन पहचान ज्ञान से बनेगी....|....कोरोना ने फिर दी दस्तक....|....आखिरी दिन लेने होंगे आठ विकेट....|....मोरनी बागा मा बोले: राजस्थानी लोक संस्कृति समेटे 35 साल पुराना विरह गीत....|....नाटो की सदस्यता ही यूक्रेन की मजबूत सुरक्षा