पाकिस्तानी एकादश से बाहर हुए इमाम-उल, 24 घंटे पहले ही चाचा इंजमाम ने दिया था मुख्य चयनकर्ता पद से इस्तीफा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 31 अक्टूबर 2023। पाकिस्तान की टीम में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। ऐसी खबरें हैं कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और बाबर आजम के बीच बातचीत नहीं हो रही है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने आरोप लगाए थे कि जका अशरफ बाबर की कॉल तक नहीं उठा रहे हैं और न ही पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पांच महीने से सैलरी मिली है। एशिया कप से पहले पाकिस्तान के मुख्य चयनकर्ता चुने गए पूर्व दिग्गज क्रिकेटर इंजमाम उल हक ने सोमवार को अपने पद से इस्ताफी दे दिया था। अब उसके एक दिन बाद ही एक और बड़ी घटना घटी है।

दरअसल, मंगलवार को बांग्लादेश के खिलाफ विश्व कप मैच के लिए उनके भतीजे इमाम उल हक को प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया गया है। इमाम आउट ऑफ फॉर्म चल रहे थे। हालांकि, इसके बावजूद उन्हें लगातार मौके दिए जा रहे हैं। पाकिस्तानी फैंस और मीडिया उन पर इंजमाम की वजह से प्लेइंग-11 में शामिल किए जाने का आरोप लगाते रहे हैं। अब इंजमाम के इस्तीफे के बाद इमाम के बाहन होने की काफी चर्चा हो रही है।

इंजमाम ने सोमवार को दिया था इस्तीफा

सोमवार को पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक ने विश्व कप टूर्नामेंट के बीच में मुख्य चयनकर्ता के रूप में अपनी भूमिका से इस्तीफा दे दिया। इस विश्व कप में पाकिस्तान की लगातार चौथी हार के बाद इंजमाम ने अपना इस्तीफा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख जका अशरफ को भेजा। इससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की परेशानी बढ़ सकती है।

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इंजमाम को छह महीने से सैलरी नहीं मिली है और उनके इस्तीफे के बाद बोर्ड को उन्हें सैलरी के रूप में 1.5 करोड़ पाकिस्तानी रुपये देने होंगे। इंजमाम की मासिक सैलरी 25 लाख पाकिस्तानी रुपये थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके कॉन्ट्रैक्ट में यह भी बात लिखी गई थी कि इस्तीफा होने पर छह महीने की अतिरिक्त सैलरी भी देनी होगी।

इंजमाम ने मतभेद सुलझाने का लिया था जिम्मा

पीसीबी और खिलाड़ियों के बीच केंद्रीय अनुबंध को लेकर मतभेद की खबरों के बाद कई खुलासे हुए, जिसके बाद बवाल शुरू हुआ। इंजमाम मध्यस्थता के लिए आगे आए और 48 घंटों के भीतर विवाद को सुलझाने का वादा किया। उनके हस्तक्षेप से गतिरोध का समाधान निकला और सभी खिलाड़ियों की मांगें मान ली गईं। विश्व कप के लिए आने से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर भी किया।

इस वजह से अनुबंध विवाद में इंजमाम की भागीदारी और उनके हितों के संभावित टकराव ने मुख्य चयनकर्ता के रूप में उनकी भूमिका पर असर डाला। उनके इस्तीफे ने कई विवादों को खोल दिया। इतना ही नहीं सोमवार को बाबर आजम की निजी चैट भी वायरल हुई थी। पीसीबी पर यह भी आरोप लग रहे हैं कि इंजमाम का इस्तीफा उसी निजी चैट के विवाद को दबाने के लिए करवाया गया।

इंजमाम के बाद इमाम भी टीम से बाहर

इंजमाम के इस्तीफे के अगले दिन ही यानी आज पाकिस्तान का मुकाबला बांग्लादेश से है। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। वहीं, बाबर आजम ने टॉस के दौरान इमाम उल हक, शादाब खान और मोहम्मद नवाज को बाहर करने की बात कही।  इमाम की जगह फखर जमान को शामिल किया गया, जो कि इस विश्व कप में सिर्फ एक मैच खेल पाए थे। नीदरलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले के बाद फखर को प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया। अब्दुल्ला शफीक और इमाम उल हक ही ओपनिंग करते रहे। इमाम पर इंजमाम की वजह से फेवर मिलने के भी आरोप लगते रहे हैं। गेंदबाजी में आउट ऑफ फॉर्म शादाब की जगह उसामा मीर और नवाज की जगह आगा सलमान को मौका मिला है।

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस की घोषणाओं पर भाजपा के बयान पर मुख्यमंत्री बघेल का पलटवार, कहा – हमारी गारंटी पर लोगों का भरोसा, भाजपा की गारंटी की कोई गारंटी नहीं, मोदी पर भी कसा तंज…

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 31 अक्टूबर 2023। सीएम भूपेश बघेल का तूफानी चुनावी प्रचार अभियान जारी है. आज सीएम दो दिनों के बस्तर दौरे के लिए रवाना हुए. इस दौरान भाजपा के बयानों पर पलटवार किया. कांग्रेस सत्ता पाने के लिए घोषणाएं कर रही है बीजेपी के इस बयान पर […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप