15 जनवरी को देश भर में किसान अधिकार दिवस- होगा राजभवन का घेराव

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

रणदीप सिंह सुरजेवाला महासचिव भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का बयान

भारत की पहली सरकार जो जिम्मेदारी से पीछा छुड़ा किसान को कह रही-सुप्रीम कोर्ट चले जाओ ऐसी मोदी सरकार गद्दी छोड़ घर चली जाए तो अच्छा

ना किसान फेकने वाला ना झुकने वाला और ना रुकने वाला

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 9 जनवरी 2021। मोदी सरकार षड्यंत्रकारी तरीके से न्याय मांग रहे देश के अन्नदाता किसानों को थकाने और झुकाने की साजिश कर रही है। काले कानून खत्म करने की बजाय 40 दिन से मीटिंग-मीटिंग खेल रहे हैं तथा किसानों को तारीख पर तारीख दे रही है। 73 साल के देश के इतिहास में ऐसी निर्दयी व निष्ठुर सरकार कभी नहीं बनी, जिन्होंने ईस्ट इंडिया कंपनी व अंग्रेजों के जुल्मों को भी पीछे छोड़ दिया। 40 दिन से अधिक लाखों अन्नदाता दिल्ली की सीमाओं पर काले कानून खत्म करने की गुहार लगा रहे हैं। हाड़ कंपकपाती सर्दी बारिश व ओलो में 60 से अधिक किसानों ने दम तोड़ दिया। देश का दुर्भाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंह से आज तक किसानों के प्रति सांत्वना का एक शब्द नहीं निकला। साफ है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनकी सरकार 60 किसानों की कुर्बानी के लिए जिम्मेदार है।

  • ये लड़ाई किसानों की आजीविका और सरकार की अवसरवादिता की है।
  • ये लड़ाई किसानों की खुद्दारी और सरकार की खुदगर्जी के बीच है।
  • ये लड़ाई किसानों की बेबसी और सरकार की बर्बरता की है।
  • ये लड़ाई सत्ता के सिंहासन पर मदमस्त सरकार और न्याय मांगते सड़क पर बैठे किसानों के बीच है।
  • ये  लड़ाई दीया और तूफान की है।

किसान देश की उम्मीदों का दीप है और सरकार पूंजीपतियों के हित के लिए देश का सब कुछ तबाह कर देने वाला तूफान।

कमाल यह है कि 73 साल में यह देश की पहली सरकार है जो अपनी जिम्मेदारी से पीछा छुड़ा देश के अन्नदाताओं को कह रही है कि सुप्रीम कोर्ट चले जाओ। सरकार को जनता ने चुना है। फिर उसी जनता और अन्नदाता को सरकार कहीं और क्यों भेजना चाहती है? यह तीनों विवादास्पद कृषि कानून सुप्रीम कोर्ट ने नहीं बनाए हैं। संसद में जबरन मोदी सरकार ने बनाए हैं। किस तरह बनाएं पूरे देश ने देखा था। फिर सरकार अपनी जिम्मेदारी कोर्ट की तरफ क्यों टाल कर रही है? नीतिगत फैसले लेने के लिए कौन जवाबदेह है?

भारतीय संविधान में कानून बनाने की जिम्मेदारी कोर्ट को नहीं दी, संसद को दी है। यदि सरकार अपनी जिम्मेदारी संभालने में असक्षम है तो मोदी सरकार को 1 मिनट भी सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं। 

कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी ने निर्णय किया है कि किसानों के समर्थन में हर प्रांतीय हेड क्वार्टर पर कांग्रेस पार्टी 15 जनवरी को किसान अधिकार दिवस के रूप में एक जन आंदोलन करेगी। रैली और धरने के बाद राजभवन तक जाकर सरकार को तीनों काले कानून खत्म करने के लिए गुहार लगाएंगे।

समय आ गया है कि मोदी सरकार देश के अन्नदाता की चेतावनी को समझे क्योंकि अब देश का किसान काले कानून खत्म करवाने के लिए करो या मरो की राह पर चल पड़ा है।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ की तरूणाई नई अंगड़ाई लेकर उठ खड़ी हुई है जो सुरक्षित और सुखद भविष्य का संकेत: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

शेयर करेयुवाओं की प्रतिभा को संवारने और आजीविका के बेहतर अवसर दिलाने के अभियान में नहीं होगी कोई कमी मुख्यमंत्री रेडियोवार्ता लोकवाणी की 14वीं कड़ी में युवाओं से हुए रूबरू छत्तीसगढ़ के युवाओं ने हर क्षेत्र में किया छत्तीसगढ़ का नाम रोशन राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप