छत्तीसगढ़: यात्री बस पलटी, एक की मौत, 34 घायल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बिलासपुर 20 अक्टूबर 2023। बिलासपुर जिले में शुक्रवार को बस पलट जाने से उसमें सवार एक यात्री की मौत हो गई और 34 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बेलगहना थाना क्षेत्र के अंतर्गत केंदा बंजारी घाट पर यात्री बस के पलटने से एक यात्री की मौत हो गई और 34 अन्य लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि यह हादसा सुबह करीब छह बजे उस समय हुआ, जब निजी यात्री बस प्रयागराज से दुर्ग जा रही थी। उन्होंने बताया कि बस बेलगहना पुलिस चौकी के अंतर्गत केंदा बंजारी घाट पर अनियंत्रित होकर पलट गई। अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई तथा 34 अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस दल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। 

Leave a Reply

Next Post

चंद्रयान-3: बाकी हैं प्रज्ञान रोवर से उम्मीदें, इसरो चीफ एस सोमनाथ ने दिया बड़ा अपडेट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 20 अक्टूबर 2023। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि चंद्रयान-3 का रोवर ‘प्रज्ञान’ चंद्रमा की सतह पर सुप्तावस्था में है, लेकिन इसके फिर से सक्रिय होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। सोमनाथ […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज