घर में है शौचालय फिर भी खेत में शौच के लिए जा रही थी मां-बेटी, हाथी ने किया जानलेवा हमला

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जशपुर 18 सितम्बर 2023। जशपुर को ओडीएफ डिस्ट्रिक्ट घोषित हुए छह साल बीत गए, लेकिन ग्रामीण इलाकों में व्यवहार परिवर्तन का अभाव दिखता है। जिसके कारण सुबह तपकरा रेंज के एक गांव में मां-बेटी घर से बाहर निकले और हाथी के हमले का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि वे दोनों शौच के लिए नदी की ओर जा रही थी, तभी हाथी ने उन पर हमला कर दिया। इस घटना की जानकारी हाथी गश्त दल को मिली, जिसने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बीट फॉरेस्ट ऑफिसर अविनाश शर्मा ने बताया कि घायल पाहनी बाई (45) अपनी बेटी कुमारी सविता पैंकरा (26) घर की बाड़ी में शौचालय होने के बावजूद नदी की ओर जा रही थी। इस दौरान हाथी ने उन पर हमला कर दिया।

वनमंडलाधिकारी जितेंद्र उपाध्याय ने बताया कि घायलों को खरोंच लगी है, लेकिन अंदरूनी चोट होने की संभावना को देखते हुए डॉक्टरों की सलाह से एक वनरक्षक के साथ रायगढ़ रेफर किया गया है। एसडीएम फरसाबहार शवाब खान ने भी घायलों के इलाज में सहायता की और एंबुलेंस भेजकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि अभी तपकरा रेंज में 17 जंगली हाथी है जिसमें 7 हाथियों का एक दल और 2-2 हाथियों 4 दल विचरण कर रहा है। दो अन्य हाथी अलग अलग घूम रहे हैं। वन विभाग हाथी विचरण क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर रही है।आबादी क्षेत्र में हाथियों के द्वारा किये गए नुकसान पर मुआवजा प्रकरण तैयार की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

महिलाएं आज मना रही छत्तीसगढ़ का प्रमुख त्यौहार तीजा, रात में होती है भगवान शिव की पूजा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 18 सितम्बर 2023। आज महिलाएं हरतालिका तीज का व्रत रख रही हैं। महिलाएं यह व्रत अखंड सौभाग्य की कामना के लिए रखती हैं। वहीं, कुछ जगहों पर कुंवारी लड़कियां भी अच्छे वर की प्राप्ति के इस व्रत को रखती हैं। हरतालिका तीज व्रत के दिन […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत