खिताबी जीत के पल: पत्नी अनुष्का के साथ जमकर झूमे विराट कोहली

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 01 जून 2026। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 155 रन बनाए थे। जवाब में आरसीबी ने 18 ओवर में पांच विकेट पर 161 रन बनाकर मैच जीता। आरसीबी तीसरी टीम है जिसने आईपीएल के खिताब का बचाव किया है। आरसीबी की इस जीत के हीरो विराट कोहली रहे जिन्होंने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। 


गुजरात के सामने डटे रहे कोहली
लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी के लिए कोहली के साथ वेंकटेश अय्यर पारी की शुरुआत करने उतरे। वेंकटेश इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे थे। इन दोनों बल्लेबाजों ने तेजी से खेलना शुरू किया और गुजरात के गेंदबाजों पर दबाव बनाया। वेंकटेश और कोहली के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई, लेकिन पांचवें ओवर में मोहम्मद सिराज ने वेंकटेश को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। वेंकटेश 16 गेंदों पर 32 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल (1), कप्तान रजत पाटीदार (15) और क्रुणाल पांड्या (1) के विकेट गंवाए। आरसीबी ने 91 के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए थे और लग रहा था कि यहां से गुजरात मैच फंसा सकती है, लेकिन सामने कोहली खड़े थे और उन्होंने गुजरात के गेंदबाजों का बेहतरीन तरीके से सामना किया। कोहली 42 गेंदों पर नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 75 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि जितेश शर्मा 11 रन बनाकर नाबाद लौटे।

ढोल की धुन पर थिरके आरसीबी के खिलाड़ी
इस खिताबी जीत के बाद आरसीबी के खिलाड़ी जश्न में डूबे। आरसीबी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें जीत के बाद खिलाड़ी टीम होटल में ढोल की धुन पर थिरकते दिखाई दे रहे हैं। कप्तान रजत पाटीदार काफी देर तक नाचते रहे और जश्न में पूरी तरह डूब गए। इसके बाद टीम के अन्य खिलाड़ियों ने भी जमकर ढोल की धुन पर डांस किया। 

कोहली-अनुष्का ने जमकर मनाया जश्न
आरसीबी की ये जीत कोहली के लिए काफी खास रही है। उन्होंने अंत तक टिके रहकर टीम को जीत दिलाई। खिताबी जीत के बाद कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ जमकर जश्न मनाया। वहीं, भुवनेश्वर कुमार भी पत्नी और बच्चों के साथ ट्रॉफी पकड़े नजर आए। आरसीबी के खिलाड़ियों ने कोच एंडी फ्लावर को बर्फ से नहला दिया।

Leave a Reply

Next Post

बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार: राज्यपाल ने स्वपनदास गुप्ता समेत कई मंत्रियों को दिलाई शपथ

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलकाता 01 जून 2026। पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन के बाद पहला मंत्रिमंडल विस्तार सोमवार को हुआ। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार में 35 नए मंत्रियों को शामिल किया गया। राज्यपाल आरएन रवि ने सोमवार सुबह 11 बजे राज्य सचिवालय नबन्ना में सभी मंत्रियों […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत